Valentine day special: इश्क के जूनून ने कातिल बना दिया, शक और बेवफाई में 200 मर्डर
कई केसेज में तो मर्डर की मास्टर माइंड पत्नियां ही निकली हैं।

Valentine day special: ये इश्क नहीं आसां…. इतना समझ लीजे…..। प्यार और इश्क में जीने मरने की कसमें तो कम होने लगी है अब रिवाज मारने का बढ़ता जा रहा है। प्यार में शक और बेवफाई जानलेवा होती जा रही है। परायों के लिए अपनों का ही खून बहाने से अब गुरेज नहीं है। शव और बेवफाई में हत्या के केस हर साल बढ़ रहे हैं राजस्थान ही नहीं पूरे देश भर में। राजस्थान में दो साल में मर्डर के करीब 3500 केस सामने आए हैं राजस्थान में। इनमें करीब दो हजार से ज्यादा में हत्या का मोटिव सामने नहीं आ सका हैं। बाकि बचे 1500 केसेज में करीब 212 केस लव और अफेयर के चलते किए गए हैं। कई केसेज में तो मर्डर की मास्टर माइंड पत्नियां ही निकली हैं।
1 हाल ही में दौसा जिले में 26 साल की आशा ने अपने 23 साल के प्रेमी संजय के लिए पति राजू की हत्या करा दी। बारह साल दोनो की शादी को हुई थे। अब दोनो बच्चे अनाथ हो गए हैं।
समाजसेवी और रिटायर पुलिस अधिकारियों की मानें तो तेजी से बदलवा का मुख्य कारण इंटरनेट हैं। इंटरनेट और मोबाइल की ज्यादा दखल के चलते समाज तेजी से बदल रहा है और इसी कारण इस तरह के अपराध बढ़ रहे हैं। लोग इंटरनेट पर मर्डर और सुसाइड़ करने के तरीके खोज रहे हैं और बड़ी बात ये है कि इंटरनेट उसका जवाब तक दे रहा है। शारीरिक और आर्थिक वजह सबसे बड़ा कारण है इस तरह के लगातार बढ़ रहे अपराधों का। सबसे बड़ी परेशानी वाली बात ये है कि इन मामलों में जो भी लोग इनवाल्व हैं उनमें से अधिकतर को अंजाम के बारे में पहले ही पता है। लेकिन उसके बाद भी इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं।
पिछले तीन सप्ताह में दो ऐसे बड़े केस सामने आए हैं जब शादीशुदा जीवन और बच्चों को छोड़कर कम उम्र की युवतियों और किशोरियों के प्रेम में गु्रप सुसाइड के मामले सामने आए हैं। बीस दिन में ही ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं। साल 2022 में इस तरह के 20 केस सामने आए थे। जिनमें 42 लोगों ने जान दी थी। इनमें से अधिकतर लव अफेयर के केस हैं। पिछले साल यानी साल 2023 में गु्रप सुसाइड के करीब पच्चीस केस सामने आए हैं जिनमें पचास से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।