[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीआरटी स्टूडेंट ने किया सुसाइड:घर में ही लगाई पंखे से फांसी, परिवार में चल रहा था शादी का फंक्शन, चाचा की थी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीआरटी स्टूडेंट ने किया सुसाइड:घर में ही लगाई पंखे से फांसी, परिवार में चल रहा था शादी का फंक्शन, चाचा की थी शादी

डीआरटी स्टूडेंट ने किया सुसाइड:घर में ही लगाई पंखे से फांसी, परिवार में चल रहा था शादी का फंक्शन, चाचा की थी शादी

झुंझुनूं : झुंझुनूं के अणगासर गांव में एक नर्सिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट ने अपने घर में ही पंखे से फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। परिजन पास ही स्थित परिवार में गए हुए थे। परिवार में शादी का फंक्शन चल रहा था।

विकास (22) पुत्र नरेश कुमार घर पर अकेला ही था। उसने घर में ही पंखे से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

डीआरटी नर्सिंग स्टूडेंट विकास कुमार ने किया सुसाइड
डीआरटी नर्सिंग स्टूडेंट विकास कुमार ने किया सुसाइड

मामले के अनुसार मृतक विकास के चाचा की शादी है। दूसरे घर में लगन का कार्यक्रम चल रहा था। उसके परिजन दादा के घर पर गए थे। चाचा की शादी की तैयारियां चल रही थी। इस दौरान विकास अपने घर पर अकेला था। परिजन जब घर पहुंचे थे। एक कमरा अन्दर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा बजाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो, गेट को तोड़ा गया। विकास कुमार कमरें पंखे से लटका हुआ था। उसको पंखे से नीचे उतार कर बीडीके हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, यहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

शादी के घर में मातम चाचा की शादी के प्रोग्राम में भतीजे ने किया सुसाइड
शादी के घर में मातम चाचा की शादी के प्रोग्राम में भतीजे ने किया सुसाइड

मृतक विकास कुमार राजस्थानी पैरा मेडिकल कॉलेज में डीआरटी की पढाई कर रहा है। मृतक का भाई भी नितिन नर्सिंग की पढाई कर रहा हैं। मृतक विकास के पिता नरेश कुमार अजमेर विद्युत निगम में लाइनमैन हैं। विकास के साथियों ने बताया कि वह शनिवार को कॉलेज आया था। बहुत खुश था। सभी नॉर्मल बातचीत कर रहा था। सुसाइड से पहली रात भी उसने कई दोस्तों से बात की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच कर रही है। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक का मोबाइल जब्त किया गया है। मामले की जांच के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet