[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. दीपक जायसवाल ने केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज की 253वीं बैठक में लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीराज्य

डॉ. दीपक जायसवाल ने केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज की 253वीं बैठक में लिया भाग

डॉ. दीपक जायसवाल ने केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज की 253वीं बैठक में लिया भाग

नई दिल्ली : 10 फ़रवरी 2024 को द्वारका, न्यू दिल्ली स्थित यशोभूमि सभागार में विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज की 253वीं बैठक आयोजित हुई। डॉ. दीपक जायसवाल, सदस्य सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज (ईपीएफओ) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज की 253वीं बैठक में बतौर सदस्य भाग लिया जिसकी अधिसूचना भारत सरकार ने विगत माह गजेट में प्रकाशित की थी।

यह बैठक भूपेंद्र यादव, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री, अध्यक्ष सीबीटी के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। बैठक में रामेश्वर तेली, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री, उपाध्यक्ष सीबीटी, आरती आहूजा, सचिव श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, सह उपाध्यक्ष सीबीटी एवं नीलम शमी राव, केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त सह पदेन सदस्य सीबीटी की उपस्थिति में उक्त महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में डॉ. जायसवाल ने निर्धारित एजेंडों पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यों और कर्मचारियों के हित में संगठन की पहलों पर भी चर्चा की। बैठक के दौरान केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने संगठन के कार्यों की महत्वपूर्णता पर चर्चा की और उसके संबंध में सभी सदस्यों को निर्देशित किया।

उन्होंने संगठन के विकास और भविष्य के लिए नए कदमों की भी चर्चा की। यह बैठक संगठन के विभागीय कार्यों को मजबूत करने और कर्मचारियों के हित में नई योजनाओं का निर्माण करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई। इस बैठक में मुख्य मुद्दों पर विचार किया गया, जिसमें ईपीएफओ द्वारा प्रबंधित योजनाओं के लिए वार्षिक आंकड़ों और बजट पर चर्चा की गई। विज़न डॉक्यूमेंट वर्ष 2047 की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर भी विचार विमर्श हुआ।

उक्त बैठक उपरांत डॉ. दीपक जायसवाल ने “कंसेंट” महासंघ की ओर से भारतीय मजदूर संघ के अद्याक्ष हिरंमय पंड्या, महासचिव रविन्द्र हिमटे एवं संगठन मंत्री बी सुरेंद्रन को शुभकामनाए दी। उक्त जानकारी नेशनल फ्रंट ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन (एनएफआईटीयु) के महासचिव डॉ. विराट जायसवाल ने दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22