नीमकाथाना में राहगीर को मारी टक्कर,मौत:गावड़ी बाइपास के पास हुआ हादसा, ड्राइवर मौके से फरार
नीमकाथाना में राहगीर को मारी टक्कर,मौत:गावड़ी बाइपास के पास हुआ हादसा, ड्राइवर मौके से फरार
नीमकाथाना : नीमकाथाना गावड़ी बाइपास के पास देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। राहगीर को टक्कर के बाद मौके से वाहन चालक फरार हो गया। घटना को लेकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना अधिकारी भंवर लाल कुमावत ने बताया कि गावड़ी बाइपास चौराहे के पास देर रात को अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर हीरानगर निवासी शीशराम गुर्जर(35) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मोके पर पहुचीं सदर थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया। आज दोपहर को पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। वही परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर सदर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034555

