शहीदान चौक व मेघवंशी बगीची में लगाये गये विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के कैम्प
शहीदान चौक व मेघवंशी बगीची में लगाये गये विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के कैम्प
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : झुंझुनूं नगर परिषद् आयुक्त द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के अन्तर्गत नगर परिषद् झुंझुनूं द्वारा शहीदान चौक व मेघवंशी बगीची में कैम्पों का अयोजन करवाया गया। कैम्पों में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में संबंधित लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया।
जिसमें आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, आधार कार्ड अपडेशन इत्यादि योजनाओं से लाभान्वित किया गया साथ ही प्रत्येक विभाग के कर्मचारियो/अधिकारियों द्वारा उपरोक्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कैम्पों में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, उज्जवला योजना, पोषण अभियान योजनाओं में पूर्व में लाभान्वित लाभार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन रामकरण यादव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में निषित कुमार, पार्षद विजय कुमार सैनी,अशोक, चन्द्रप्रकाश शुक्ला प्रमोद जानू, कैलाश कुमावत, अब्दुला अगवान, प्रमोद बुडानिया इत्यादि जनप्रतिनिधि शामिल रहें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049379


