[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘जनता को भ्रमित कर सत्ता में आ गई भाजपा’:डोटासरा बोले- सरकार बन गई तो मुद्दों पर चर्चा बंद की; रंधावा ने कहा- कार्यकर्ताओं का सम्मान करें कांग्रेसी नेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

‘जनता को भ्रमित कर सत्ता में आ गई भाजपा’:डोटासरा बोले- सरकार बन गई तो मुद्दों पर चर्चा बंद की; रंधावा ने कहा- कार्यकर्ताओं का सम्मान करें कांग्रेसी नेता

'जनता को भ्रमित कर सत्ता में आ गई भाजपा':डोटासरा बोले- सरकार बन गई तो मुद्दों पर चर्चा बंद की; रंधावा ने कहा- कार्यकर्ताओं का सम्मान करें कांग्रेसी नेता

झुंझुनूं : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा- प्रदेश की भाजपा जिन वादों के चलते सत्ता में आई अब उन पर बात ही नहीं करती है। भाजपा नेताओं ने कहा था RPSC के स्वरुप को भंग करेंगे लेकिन अब कहते हैं RPSC भंग नहीं हो सकती। जनता को भ्रमित कर सत्ता में आ गए। लाल डायरी का मुद्दा उठाया, महिलाओं के साथ अत्याचार की बात कर रहे थे, लेकिन अब सरकार बन गई तो इन बातों पर चर्चा होनी ही बंद हो गई। उन्होंने कहा- शिक्षा मंत्री ऐसे हैं जिन्हें यही नहीं मालूम की राज्य में एनसीआरटी पाठ्यक्रम चलता है। वहीं प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कांग्रेस के नेताओं का देश की आजादी में योगदान है लेकिन भाजपा के किसी नेता का आजादी की जंग में कोई योगदान नहीं है।

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और प्रदेश प्रभारी रंधावा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और प्रदेश प्रभारी रंधावा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

डोटासरा ने भाजपा पर लगाए आरोप

मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और प्रभारी रंधावा लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। मंच से डोटासरा ने कहा- ये भाजपा तानाशाह सरकार है। लोकतंत्र को खत्म कर देगी। दस साल हो गए मोदी सरकार को बने जो वादे किए वो एक भी पूरा नहीं किया। बात चाहे महंगाई, बेरोजगारी कम करने की हो, या किसानों की आमदनी दोगुनी करनी की हो, हर मामले में फेल है। केवल धार्मिक उन्माद फैलाना, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करना, तानाशाही करना, डराना धमकाना, नफरत फैलाना इसी के आधार पर ये चुनाव जीतते आ रहे हैं।

धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करती है भाजपा: डोटासरा

लोगों ने मोदी सरकार से हिसाब मांगना शुरू कर दिया है। दस साल में एक भी ऐसा काम नहीं किया, जिससे देश की प्रगति हुई हो। राज्य में 5 साल हमारी सरकार थी तो दुनियाभर की योजनाएं लेकर आए। केंद्र में दस साल मनमोहन की सरकार थी तो राइट टू एजुकेशन, राइट टू फूड, मनरेगा समेत कई योजनाएं लेकर आए। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की कार्य योजना बनाई थी। जीडीपी को अर्श से फर्श पर पहुंचाया। उनके कार्यकाल में हर क्षेत्र में काम हुए, लेकिन अब केंद्र सरकार धार्मिक उन्माद फैलाने की बात करती है। केवल मन की बात करते है, उसके अलावा कोई काम नहीं करते हैं।

सरकार बनते ही वादों पर चर्चा बंद: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

डोटासरा ने कहा- दो महीने पहले जब चुनाव प्रचार था तो प्रधानमंत्री बार-बार आकर पेपर लीक का मुद्दा उठाया। राजस्थान में आरपीएससी भंग का मुद्दा उठाया था। लाल डायरी का मुद्दा उठाया, महिलाओं के साथ अत्याचार की बात कर रहे थे, लेकिन अब सरकार बन गई तो इन बातों पर चर्चा होनी ही बंद हो गई। भाजपाई लोगों को भ्रमित कर सत्ता में आ गए। अब लोग पूछ रहे हैं जो बात कर रहे थे उसका क्या हो रहा है?

आरपीएससी भंग की बात कर रहे थे, पेपर माफिया के खिलाफ कानून हम लेकर आए। आज वहीं केंद्र में बिल लेकर आए हैं। लेकिन हम तो पहले कह रहे थे, ये एक स्टेट की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे देश की समस्या है, केंद्र सरकार को कानून लेकर आना चाहिए था। ताकि युवाओं का भविष्य खराब न हो। वो नहीं माने, और अब लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा के नेता कहते है कि आरपीएससी भंग नहीं हो सकती। राजेन्द्र राठौड़ और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा था कि हमारी सरकार बनते ही आरपीएससी के मौजूदा स्वरूप को भंग कर देंगे, लेकिन नहीं किया।

शिक्षा मंत्री को ये ही नहीं मालूम की पाठ्यक्रम केंद्र से स्वीकृत होता है: डोटासरा

डोटासरा ने राज्य सरकार पर कहा- दो महीने तक इनका मंत्रिमंडल नहीं बन पाया। पर्ची से मुख्यमंत्री बना। कार्य योजना सौ दिन की बनी लेकिन कोई काम नहीं हुए। शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि हम पाठ्यक्रम में बदलाव कर देंगे। ये कांग्रेस का पाठ्यक्रम हैं, ये तो हमारे शिक्षा मंत्री है। उनको ये ही पता नहीं है कि राजस्थान में एनसीआरटी पाठ्यक्रम चलता है। भारत सरकार का उपक्रम है, जो पाठ्यक्रम बनाता है।

‘कहां से पर्ची आ रही?’

ये सिर्फ धार्मिक उन्माद फैलाकर वोटों की फसल काटने की बात कर रहे हैं, दो महीने हो गए, कुछ नहींं किया। साफ कर दिया है कि किसानों को कर्ज नहीं मिलना चाहिए। मिल गया तो उसका माफ नहींं होना चाहिए, ये बात खुद कृषि मंत्री कह रहे है। ये हमारी आपसी कलह की बात कर रहे तो खुद की दिख नहींं रही है, मुख्यमंत्री मंत्री को नही मान रहा। मुख्यमंत्री और मंत्री की उनके अधिकारी नहीं मान रहे है। पता नहींं कहा से पर्ची आ रही है कहां से फैसले हो रहे है।

‘कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा’

इधर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने पार्टी की अंतर्कलह को खत्म करने पर बात की। उन्होंने कहा- पार्टी के नेताओं को कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। नेताओं ने खुद को बड़ा समझ लिया है। इसलिए कार्यकर्ता दूर होते जा रहा है। ये परिपाटी खत्म करनी होगी। सब को एकजुट होना होगा, तभी चुनाव जीत पाएंगे।

राम पर बोले- रंधावा

उन्होंने कहा कि भाजपा राम को सिर्फ अपना ही बता रही है। जब नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारी तो उनके मुंह से हे राम ही शब्द निकला था। नाथूराम गोड़से ने गोली मारकर गांधीजी की हत्या की थी। कांग्रेस का भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा और आरएसएस के किसी भी नेता का भारत की आजादी में कोई योगदान नहीं है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, लोकसभा समन्वयक खानूं खां बुधवाली, झुंझुनूं विधायक बृजेन्द्र सिंह ओला, सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, मण्डावा विधायक रीटा चौधरी, पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवानारा सैनी, खेतड़ी के पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया, जिला प्रभारी राम सिंह कस्वा, जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्ड़ा, पूर्व जिला प्रमुख राजबाला ओला, चिडावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी, प्रधान पुष्पा चाहर, जिला प्रभारी राम सिंह कस्वा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles