[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

DEO ऑफिस के अधिकारियों पर लाखों के घोटाले का आरोप:ADEO बोले- इंस्पायर अवॉर्ड व वीडियोग्राफी में हुआ घपला, जांच हो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

DEO ऑफिस के अधिकारियों पर लाखों के घोटाले का आरोप:ADEO बोले- इंस्पायर अवॉर्ड व वीडियोग्राफी में हुआ घपला, जांच हो

DEO ऑफिस के अधिकारियों पर लाखों के घोटाले का आरोप:ADEO बोले- इंस्पायर अवॉर्ड व वीडियोग्राफी में हुआ घपला, जांच हो

झुंझुनूं : जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) माध्यमिक झुंझुनूं के अधिकारियों पर खुले मंच से जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड के टेंडर में लाखों रुपए के घोटाला करने का आरोप लगा है। ये आरोप इसी कार्यालय में कार्यरत एडीईओ उम्मेद सिंह महला ने लगाए हैं। एडीईओ ने खुले मंच से विधायक के सामने आरोप लगाए। मामले में जांच की मांग की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

झुंझुनूं के नवलगढ़ कस्बे के सूर्यमंडल में ब्लॉक स्तरीय साइकिल वितरण कार्यक्रम था। इसमें नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। एडीईओ महला साइकिल वितरण योजना के प्रभारी होने के कारण मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे थे।

अपने भाषण के दौरान एडीईओ ने खुले मंच से कहा कि जब उन्होंने इस कार्यालय को जॉइन किया था तब ऐसी जांच दे दी गई, जिसमें लाखों रुपए का घोटाला था। मैंने कहा कि जांच निष्पक्ष करूंगा। लेकिन मुझे कहा गया कि नौकरी करना सिखा देंगे। बदले में मुझे लंबा चौड़ा नोटिस थमा दिया। इंस्पायर अवॉर्ड मेले का संयोजक हूं। इसका टेंडर हुआ जिसमें मुझे शामिल नहीं किया गया। गलत तरीके से टेंडर जारी कर दिया गया।

इसकी शिकायत मैंने उच्च अधिकारियों से की तो मुझे एपीओ कर दिया गया। इसमें लाखों रुपए का घोटाला हुआ है। इसके अलावा एडीईओ ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की वीडियोग्राफी को लेकर गलत तरीके से टेंडर करवाया जा रहा था। कलेक्टर से टेंडर कमेटी बनाकर टेंडर करवाने कहा तो डीईओ ने कहा कि कलेक्टर उनसे बडे थोड़े हैं। 60 लाख रुपए के टेंडर हुए उसमें मुझसे जबरदस्ती साइन करवाए गए कि कौन अध्यक्ष और सचिव होगा। इस हालात में नौकरी नहीं कर सकता। मुझे डराया व धमकाया जा रहा है कि अगर ये मुद्दा उठाया तो जान से मार देंगे।

दीवार पर हस्ताक्षर कर पहुंचा हूं

एडीईओ ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में नहीं आने दिया जा रहा था। हस्ताक्षर करने के लिए रजिस्टर नहीं दिया गया। आखिर में कार्यालय की दीवार पर हस्ताक्षर कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया। इधर एडीईओ महला को सोमवार को कार्यालय में उपस्थित नहीं होने व इसकी जानकारी नहीं देने पर डीईओ माध्यमिक सुभाष चंद्र ढ़ाका की ओर सें नोटिस दिया है।

एडीईओं का कहना है कि उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी दी थी। मौके पर रजिस्टर नहीं था। इसके बावजूद उन्हें नोटिस दिया गया है। एडीईओ महला ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर एसीबी में भी शिकायत भी की थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77