नीमकाथाना में यमुना का पानी लाने की मांग:कई गांवों के किसानों की हुई बैठक, विधायक बोले- 7 फरवरी को रैली निकाल कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन
नीमकाथाना में यमुना का पानी लाने की मांग:कई गांवों के किसानों की हुई बैठक, विधायक बोले- 7 फरवरी को रैली निकाल कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन

नीमकाथाना : यमुना का पानी नीमकाथाना में लाने की मांग को लेकर कमला मोदी धर्मशाला में किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह तेतरवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। यमुना का पानी नीमकाथाना लाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अनेक गांवों के किसान शामिल हुए।
किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह तेतरवाल ने बताया कि यमुना का पानी नीमकाथाना में लाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनेक गांवों के किसान शामिल हुए। उन्होंने बताया की राजस्थान और हरियाणा में दोनों जगह डबल इंजन की सरकार है हरियाणा के नांगल चौधरी तक यमुना का पानी आ चुका है। उसे नीमकाथाना में लाया जाए जिससे कि किसानों के लिए खेतों में अच्छे से सप्लाई हो सके और उन्होंने कहा की नीमकाथाना में यमुना का पानी लाया जाता है तो पीने के पानी की समस्या भी दूर होगी।

साथ ही कुंभाराम लिफ्ट परियोजना पास हो चुकी है उसका कार्य तत्काल शुरू कर पेयजल की समस्या का समाधान किया जाए ओर ईआरसीपी में नीमकाथाना जिले को भी शामिल किया जाए। इन सभी मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा और 7 फरवरी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उसके बाद रणनीति तैयार कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसानों ने कहा कि जब तक यमुना का पानी नही लाया जाता तब तक किसानों की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस दौरान विधायक सुरेश मोदी,धर्मवीर यादव,कैप्टन बलदेव यादव,सुरेश यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे