[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अटल टिंकरिग व आईसीटी लैब देखकर उत्साहित हुए DEO:बजावा सुरों का विद्यालय की लैब है उच्च स्तरीय, बिट्स पिलानी के सहयोग से स्थापित है यह लेब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अटल टिंकरिग व आईसीटी लैब देखकर उत्साहित हुए DEO:बजावा सुरों का विद्यालय की लैब है उच्च स्तरीय, बिट्स पिलानी के सहयोग से स्थापित है यह लेब

अटल टिंकरिग व आईसीटी लैब देखकर उत्साहित हुए DEO:बजावा सुरों का विद्यालय की लैब है उच्च स्तरीय, बिट्स पिलानी के सहयोग से स्थापित है यह लेब

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के बाजवा सुरों के राजकीय विद्यालय की अटल टिंकरिग व आईसीटी उच्च स्तरीय लैब है। यह लैब बिट्स पिलानी के सहयोग से संचालित की जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी मनोज ढाका व आईसीटी प्रभारी एपीसी कमलेश तेतरवाल राउमावि बजावा शूरों में स्थापित लेब का अवलोकन किया। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज ढाका ने कहा कि जिले के राजकीय विद्यालयों में भी अब स्तरीय लैब स्थापित है। उनका सदुपयोग हो रहा है। बिट्स पिलानी के सहयोग से स्थापित अटल टिंकरिग लैब व भामाशाहों के सहयोग से स्थापित आईसीटी लैब जिले की सरकारी स्कूलों के लिए बड़ा उदाहरण है।

लैब इतनी शानदार, सुसज्जित व क्रियाशील पाई गई कि राजकीय विद्यालय में ऐसी लैब होना गर्व की बात है।

आईसीटी प्रभारी एपीसी कमलेश तेतरवाल ने कहा कि लैब में विद्यार्थी मॉडल्स बना रहे थे। लेब में थ्री डी प्रिंटर के माध्यम से बनने वाले मॉडल व अन्य वस्तुएं देखते ही बनती है। ऐसा लग रहा था जैसे किसी उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग कॉलेज में काम हो रहा है।

इसी तरह विद्यालय की आईसीटी लैब भी इतनी सुव्यस्थित है कि जिले के अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय है। लैब में जनसहयोग से 20 कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर,आईएफपीडी लगे हुए है। जिन पर प्रतिदिन विद्यार्थी अभ्यास करते हैं।

डीईओ ढाका ने एपीसी को निर्देश दिए कि ऐसे विद्यालय में अन्य विद्यालयों के अध्यापकों व विद्यार्थियों को विजिट करवानी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य महिपाल, लैब प्रभारी अध्यापक तंवर अजय, श्रीराम व विकास आर्य, दिनेश कुमार, राजकला व्याख्याता, शारिरिक शिक्षक रामप्रकाश, रेखा सैनी

,सुशीला खोथ, दया वर्मा, उषा कुमारी, समेस्ता, मनीषा उपस्थित थे।

विद्यालय में कार्यरत विकास आर्य व्यख्याता इतिहास व सुनीता कुमारी व्यख्याता भूगोल से भी अधिकारियों ने आगामी बोर्ड व बोर्ड परीक्षा पर चर्चा की।

उलेखनीय है कि विकास और सुनीता ने ही मिशन हंड्रेड के तहत इतिहास व भूगोल के प्रश्न बैंक बनाये है जो पूरे राजस्थान में विभाग द्वारा प्रसारित किए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89