[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टंकण परीक्षा का परिणाम घोषित:2 फरवरी तक नीमकाथाना कलेक्ट्रेट में मिलेगा प्रमाण पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

टंकण परीक्षा का परिणाम घोषित:2 फरवरी तक नीमकाथाना कलेक्ट्रेट में मिलेगा प्रमाण पत्र

टंकण परीक्षा का परिणाम घोषित:2 फरवरी तक नीमकाथाना कलेक्ट्रेट में मिलेगा प्रमाण पत्र

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले में कार्यरत मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति के बाद ली जाने वाली कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा जिला मुख्यालय पर 19 जनवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका हैं।

परीक्षा संचालन समिति के अध्यक्ष एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि टंकण परीक्षा में कुल 18 अभ्यर्थी मौजूद हुए। जिसमें से 8 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। रोल नंबर 24002, 24005, 24006, 24007, 24008, 24012, 24014 और 24017 को परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया गया है। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी 2 फरवरी तक अपना उत्तीर्ण प्रमाण पत्र कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 8 से प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि नीमकाथाना जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में 20 दिसंबर 2022 तक परीक्षा के आवेदन हुए थे। राजस्थान सरकार के मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपात्मक नियुक्ति के तहत हिंदी और अंग्रेजी में टंकण परीक्षा आयोजित हुई थी।

Related Articles