[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेती के साथ पर्यटन व उद्योगों को मिलेगा फायदा:सांसद बोले- राजस्थान-मध्य प्रदेश के बीच पानी विवाद को केन्द्र सरकार ने खत्म किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेती के साथ पर्यटन व उद्योगों को मिलेगा फायदा:सांसद बोले- राजस्थान-मध्य प्रदेश के बीच पानी विवाद को केन्द्र सरकार ने खत्म किया

खेती के साथ पर्यटन व उद्योगों को मिलेगा फायदा:सांसद बोले- राजस्थान-मध्य प्रदेश के बीच पानी विवाद को केन्द्र सरकार ने खत्म किया

अजमेर : अजमेर सांसद व केंद्रीय जल संसाधन समिति के सदस्य भागीरथ चौधरी ने कहा कि जल ही जीवन है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना पर अब हल निकालने के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच पानी के बंटवारे पर चल रहे विवाद काे डबल इंजन की सरकार ने खत्म किया है। नदी जोड़ने का अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था। जिसे अब धरातल पर उतारा जाएगा। इस योजना से खेती के साथ पर्यटन और उद्योग को भी फायदा होगा।

अजमेर के होटल क्रॉस लेन में भाजपा ने ईआरसीपी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान चौधरी ने कहा कि राजस्थान और एमपी दोनों को इसका फायदा होगा। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का उद्देश्य दक्षिणी राजस्थान में बहने वाली चंबल नदी और उसकी सहायक नदियों कुन्नू, पार्वती, कालीसिंध में वर्षा ऋतु के दौरान उपलब्ध अधिशेष जल का उपयोग राज्य के उन दक्षिण-पूर्वी ज़िलों में करना है जहां पीने के पानी और सिंचाई के लिए जल का अभाव है।

इस परियोजना को वर्ष 2051 तक पूरा किए जाने की योजना है ,जिसमें दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मानव तथा पशुधन के लिए पीने के पानी, कृषि कार्य तथा औद्योगिक गतिविधियों के लिए पानी की आवश्यकताओं को पूरा किया जाना है। इसमें राजस्थान के 13 ज़िलों में पीने का पानी और 26 विभिन्न बड़ी एवं मध्यम परियोजनाओं के माध्यम से 2.8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। प्रेस वार्ता मे चौधरी के अलावा भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अरविन्द यादव, उप महापौर नीरज जैन, संभाग मीडिया प्रभारी अनीश मोयल, संभाग मीडिया सह प्रभारी रचित कच्छावा उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22