मतदाता दिवस पर दिलवाई शपथ
मतदाता दिवस पर दिलवाई शपथ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
गुढागौड़जी : स्थानीय टैगोर पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदान दिवस के अवसर पर नव मतदाताओं को शपथ दिलवाई गई और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नमो नवमतदाता सम्मेलन का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था निदेशक एवं भाजपा नेता डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत रहे। डॉ. शेखावत ने सम्बोधित करते हुए मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपना कर्तव्य निर्वहन कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें मतदान का महत्व बताने का आह्वान किया।
व्याख्याता प्रेम सिंह शेखावत ने सदस्यों और विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई। महाविद्यालय के व्याख्याता रघुवीर सिंह शेखावत में ने लोकतंत्र के उत्सव में सभी नव मतदाताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया । इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039459


