[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाट महापड़ाव का 9वां दिन:धरना स्थल पर भीड़ जुटना शुरू हुई; फौजदार का ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

जाट महापड़ाव का 9वां दिन:धरना स्थल पर भीड़ जुटना शुरू हुई; फौजदार का ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान

जाट महापड़ाव का 9वां दिन:धरना स्थल पर भीड़ जुटना शुरू हुई; फौजदार का ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान

भरतपुर : जाट समाज के महापड़ाव को आज 9वां दिन है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने आज समाज के लोगों से ज्यादा से संख्या में महापड़ाव में पहुंचने को कहा है। जाट समाज की 11 सदस्य कमेटी वार्ता के लिए जयपुर तो गई, लेकिन सीएम की व्यस्तता के चलते सीएम भजन लाल शर्मा से मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि जाट समाज अभी तक कोई निर्णय पर नहीं पहुंचा है। 24 जनवरी को नेम सिंह फौजदार ने समाज के लोगों को अपने-अपने गांव में तैयार रहने को कहा था। जाट आरक्षण संघर्ष समिति किसी न किसी निर्णय पर पहुंच सकती है।

17 जनवरी को भरतपुर धौलपुर के जाट समाज को केंद्र की OBC में आरक्षण की मांग को लेकर महापड़ाव शुरू किया गया था। जाट समाज की तरफ से ऐलान किया गया था की, अगर 22 जनवरी की शाम 5 बजे तक सरकार से वार्ता नहीं होती तो, आंदोलन उग्र कर दिया जाएगा। 21 जनवरी को सीएम से वार्ता का संदेश लेकर अधिकारी पहुंचे। जिसके बाद जाट समाज की 11 सदस्य कमेटी वार्ता के लिए रवाना हुई। कमेटी की सीएम से वार्ता नहीं हो पाई।

जाट महापड़ाव का आज 9 वां दिन है।
जाट महापड़ाव का आज 9 वां दिन है।

जाट आरक्षण के लिए यह आखिरी आंदोलन

फौजदार ने बताया- हमें मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने को कहा गया था। इसके बाद हमसे कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं और CM उन्हीं की अगुवाई के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। इसके बाद हमें उनसे मिलने का समय ही नहीं दिया गया। संघर्ष समिति नहीं चाहती कि किसी तरह का कोई आंदोलन हो।

सरकार खुद आंदोलन उग्र करवाना चाहती है। जाट आरक्षण के लिए यह आंदोलन आखिरी आंदोलन है और यह आर-पार का होगा। सरकार की मंशा इस तरह की रहती है कि आंदोलन उग्र हो जाए आग लग जाए उसके बाद वार्ता की जाए। दो वार्ताएं थी वो सकारात्मक रही। लेकिन, सीएम से वार्ता नहीं हो पाई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22