[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल बस पर लगे थे फर्जी नंबर:एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने चैसिस नंबर से जांच की तो हुआ खुलासा, स्कूल प्रबंधक और ड्राइवर पर मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

स्कूल बस पर लगे थे फर्जी नंबर:एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने चैसिस नंबर से जांच की तो हुआ खुलासा, स्कूल प्रबंधक और ड्राइवर पर मामला दर्ज

स्कूल बस पर लगे थे फर्जी नंबर:एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने चैसिस नंबर से जांच की तो हुआ खुलासा, स्कूल प्रबंधक और ड्राइवर पर मामला दर्ज

बीकानेर : बीकानेर में सितम्बर 23 में एक स्कूल बस और बोलेरो गाड़ी की टक्कर में कुछ बच्चे गंभीर घायल हो गए थे। इस मामले की छानबीन करते हुए पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। जिस बस से एक्सीडेंट हुआ था, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने अब स्कूल प्रबंधक और ड्राइवर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, सितम्बर 23 में दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई थी। इस हादसे में बस में सवार बच्चों के गंभीर चोट आई। एक बच्ची के तीन दांत टूट गए, वहीं एक लड़के के चेहरे पर बीस टांके आए। हादसे के बाद एफआईआर स्कूल प्रिंसिपल की ओर से दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो बस के चैसिस व ईंजन नंबर से बस के आरटीओ रजिस्टर्ड नंबर प्राप्त किए गए। ये नंबर उस नंबर से अलग थे, जो बस एक्सीडेंट के बाद एफआईआर में दर्ज कराए गए थे। बस के नंबर एफआईआर में आरजे 07 पीबी 1543 बताए गए थे। बस के चैसिस नंबर व इंजन नंबर से इसका मिलान नहीं हो पाया। बस के चैसिस व इंजन नंबर के अनुसार उसका रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 07 पीबी 1267 है। पुलिस ने पाया कि बस चालक ने फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग किया था। हालांकि ये बस भी दिल्ली पब्लिक स्कूल के नाम से ही रजिस्टर्ड है। इस बस के नंबर बदल दिए गए थे। पुलिस ने अब स्कूल प्रबंधक और ड्राइवर हरीश के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22