[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर खेतड़ी हुई भगवा मय। 


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर खेतड़ी हुई भगवा मय। 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर खेतड़ी हुई भगवा मय। 

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार सोनगरा

खेतड़ी : अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा का विधि विधान से पूजन होने के अवसर पर देवस्थान विभाग खेतड़ी के द्वारा देवस्थान विभाग में रजिस्टर्ड मंदिरों में विशेष साज श्रृंगार किया गया व लाइट डेकोरेशन किया गया। इस अवसर पर देवस्थान विभाग के सुरेश शर्मा ने बताया कि देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार से सभी रजिस्टर्ड मंदिरों के लिए फंड आया है। जिसके द्वारा इन सभी मंदिरों में सजावट लाइटिंग विशेष पूजन पाठ व प्रसाद का वितरण किया गया है।

इसी प्रकार राजस्थान सरकार के आदेश अनुसार सभी निजी मंदिरों में नगर पालिका खेतड़ी के द्वारा डेकोरेशन साज सजा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी ने बताया कि खेतड़ी नगर पालिका क्षेत्र के 37 मंदिरों में विशेष डेकोरेशन लाइटिंग एवं प्रसाद का वितरण नगर पालिका खेतड़ी के द्वारा किया गया है। एवं दो जगह चुड़ी गट्टा व पोलो ग्राउंड खेतड़ी पर विशेष लाइव प्रसारण के लिए एलईडी लगाई गई। जिससे सभी खेतड़ी के नागरिकों ने प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा। खेतड़ी के बड़े मंदिर मूंछ वाले भगवान श्री राम मंदिर में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खेतड़ी के सभी मंदिरों में अपना जिम्मा संभाला एवं सभी मंदिरों में विधि विधान से पूजा करवाई गई इस अवसर पर विधायक धर्मपाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी, लीलाधर सैनी, गजानंद कुमावत, डॉ सोमदत्त भगत, राजेंद्र नवीन टेलर, विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री दिनेश सोनगरा, पंडित संतोष शर्मा रोजड़ा, पंडित गोविंद राम हरितवाल, पवन शर्मा, पंडित सुरेश शर्मा, पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा, संजय सुरोलिया अधिवक्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष विद्याधर सैनी, करण सिंह, नंदकिशोर शर्मा, निखिल शर्मा, दीपक भार्गव, मनोज भार्गव, जितेंद्र सोनी, राकेश स्वामी, सुभाष सैनी, गजेंद्र जलंद्रा, सुनील कुमावत, अमरचंद शर्मा, राजेश अग्रवाल आदि ने मंदिरों की व्यवस्था संभाली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet