[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हत्या के प्रयास के मामले में चार गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

हत्या के प्रयास के मामले में चार गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में चार गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास शर्मा 

पचेरी : पचेरी कलां पुलिस ने देर शाम को हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी एक माह से फरार चल रहे थे, जिस पर पुलिस ने दो दिन पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था।

थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर को थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव लक्ष्यवाली ढाणी तन भालोठ निवासी प्रीतम सिंह ने थाने पर रिपोर्ट दी थी कि उसका पिता महावीर के साथ गांव के ही सतवीर, रवि, ईश्वर, इंद्रसिंह, केशव आदि सब लोगों ने मिलकर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी गंभीर चोटें आई थी। वारदात के दौरान इंद्र, रवि, सतवीर ने महावीर को जान से करने का प्रयास भी किया था।

मामले को गंभीरता से देखते हुए एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने आरोपियों के गिरफ्तार करने को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी अपने गांव आए हुए हैं। जिस पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर लक्ष्य वाली ढाणी तन भालोठ निवासी रवि पुत्र सतवीर सिंह, इंद्र पुत्र भगवान राम, केशव पुत्र इंद्र सिंह, ईश्वर पुत्र श्री चंद को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही हैं। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। इस दौरान टीम में थानाधिकारी रणजीत सिंह, एएसआई फतेह सिंह, कांस्टेबल सत्यराज, रणवीर सिंह, पवन कुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet