[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वच्छ राजस्थान,स्वस्थ राजस्थान अभियान की शुरुआत : स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में जिले के सभी गांवों में होगी साफ-सफाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

स्वच्छ राजस्थान,स्वस्थ राजस्थान अभियान की शुरुआत : स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में जिले के सभी गांवों में होगी साफ-सफाई

स्वच्छ राजस्थान,स्वस्थ राजस्थान अभियान की शुरुआत : स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में जिले के सभी गांवों में होगी साफ-सफाई

नीमकाथाना : राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में सोमवार से स्वच्छ राजस्थान,स्वस्थ राजस्थान अभियान की शुरुआत की गई। कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि जिले के सभी ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की गई है जिसके तहत प्रत्येक ग्राम में सफाई अभियान चलाया गया है ।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी शर्मा ने बताया कि सभी पंचायत समिति के विकास अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की है कि इस स्वच्छता पखवाड़े मे अपने गांव को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान अवश्य दें ।

अभियान के दौरान जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ये गतिविधियां होगी आयोजित

  • अभियान की शुरूआत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अत्यधिक आवाजाही वाले स्थान जैसे बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थान, पर्यटक स्थान आदि से पुराने पड़े कचरे को हटाकर यथा सम्भव श्रमदान द्वारा उसे साफ-सुथरा बनाया जाएगा।
  • तरल कचरा प्रबन्धन के लिए नालियों की मरम्मत की जाएगी ।
  • स्वच्छता के सम्बन्ध में ग्रामीणों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ।
  • ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने के लिए समझाया जाएगा ।
  • यदि किसी परिवार में अभी भी शौचालय उपलब्ध नहीं है तो ऐसे परिवारों को चिन्हित कर उन्हें शौचालय उपलब्ध करवायें जाएगा ।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसर / सार्वजनिक शौचालयों की सफाई कर उन्हे कियाशील बनाया जाएगा।
  • पंचायत समिति स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा
  • कार्यकम में स्वयं सहायता समूह एवं स्वच्छाग्रहियों एवं स्थानीय स्तर पर कार्यरत संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet