[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में एक साथ सवा लाख दीपक जलाएं:जमकर आतिशबाजी की, 11 हजार लड्डू बांटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में एक साथ सवा लाख दीपक जलाएं:जमकर आतिशबाजी की, 11 हजार लड्डू बांटे

झुंझुनूं में एक साथ सवा लाख दीपक जलाएं:जमकर आतिशबाजी की, 11 हजार लड्डू बांटे

झुंझुनूं : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर झुंझुनूं में सुबह से ही जबरदस्त उत्साह रहा। मंदिर से लेकर गल्ली- मोहल्ले में राममय माहौल है। शाम ढ़लते ही झुंझुनूं शहर दीपक और लाइटों की रोशनी में जगमगा उठा।

हर घर दिए ही दिए नजर आए। इससे पहले श्याम चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दोपहर 12ः15 बजे के बाद 40 से ज्यादा स्थानों पर शहर में 11 हजार लड्डओ का वितरण किया गया। शाम चार बजे 2100 महिलाओं द्वारा 11 मंदिरों में कलश यात्रा निकाली गई। शाम पांच बजे गांधी चौक में भाजपा की ओर से 11 हजार दीपक जलाए गए। वहीं 501 महिलाओं द्वारा सामूहिक आरती की गई।

1 लाख 11 हजार 111 दीपक जलाएं

झुंझुनूं में यह पहला मौका था, जब एक साथ सवा लाख दिए जलाए गए। सेठ मोतीलाल स्टेडियम में शाम 6 बजे भारत विकास परिषद की ओर से 1 लाख 11 हजार 111 दीपक जलाए गए। एक साथ इतने दीए जले तो स्टेडियम रोशनी जगमगा उठा। उसके बाद जोरदार आतिशबाजी की गई। कई देर तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। इससे पहले सामूहिक सुंदरकांड, हनुमान चालीसा व रामलला की आरती की गई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम हुआ।

कारसेवकों का सम्मान किया

भारत विकास परिषद के सदस्य डॉक्टर कमल चंद सैनी ने बताया कि राम जन्म भूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। उसी उपलक्ष में विकास परिषद की ओर से भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। एक लाख 11 हजार 111 दीपों का एक साथ प्रज्ज्वलन किया गया है। स्टेडियम में रामलला का भव्य दरबार बनाकर 1990 और 1992 के जितने भी कारसेवक थे, उन सभी सम्मान किया गया है।

Related Articles