[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला हॉस्पिटल से नवजात बच्ची चोरी:चेकअप के बहाने घुसी दो महिलाएं कपड़ों में छिपाकर ले गई, परिजनों ने किया हंगामा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना जिला हॉस्पिटल से नवजात बच्ची चोरी:चेकअप के बहाने घुसी दो महिलाएं कपड़ों में छिपाकर ले गई, परिजनों ने किया हंगामा

नीमकाथाना जिला हॉस्पिटल से नवजात बच्ची चोरी:चेकअप के बहाने घुसी दो महिलाएं कपड़ों में छिपाकर ले गई, परिजनों ने किया हंगामा

नीमकाथाना : हॉस्पिटल से नवजात बच्ची के चोरी होने का मामला सामने आया है। बच्ची के जन्म के 24 घंटे बाद दो महिलाएं उसे चुराकर ले गई। महिलाओं ने बच्ची के चेकअप का झांसा दिया था। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं दिखी हैं। परिवार ने बच्ची के नहीं मिलने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। घटना सीकर के नीमकाथाना जिला हॉस्पिटल सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है।

हॉस्पिटल की गैलरी में प्रसूता वार्ड की तरफ जाती दिखी आरोपी महिलाएं। - Dainik Bhaskar
हॉस्पिटल की गैलरी में प्रसूता वार्ड की तरफ जाती दिखी आरोपी महिलाएं।

नवजात बच्चे के पिता हनुमान (22) ने बताया कि वह हरजनपुरा बाछड़ी गांव के रहने वाले है। उसकी पत्नी ममता देवी (20) को रविवार को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। पत्नी ने रविवार को ही बच्ची को जन्म दिया था। सोमवार सुबह नवजात बच्ची की बड़ी दादी मिश्री देवी जच्चा-बच्चा के पास बैठी थी। इस दौरान दो महिलाएं आई और चेकअप का बहाना कर बच्ची को अपने साथ लेकर चली गई।

नवजात की बड़ी दादी से घटना की जानकारी लेती पुलिसकर्मी।
नवजात की बड़ी दादी से घटना की जानकारी लेती पुलिसकर्मी।

सीसीटीवी में दिखी दो महिलाएं
मामले की जानकारी पर पुलिस हॉस्पिटल में पहुंची। स्टाफ और परिजनों से जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखें, जिसमें दो महिलाएं नजर आई। एक महिला जैकेट में और दूसरी से लाल रंग का शॉल ओढ़ रखा था। फुटेज में दोनों महिलाओं की पीठ दिखी है। महिला शॉल के अंदर नवजात को छुपाकर लेते नजर आई है।

हॉस्पिटल की गैलरी में प्रसूता वार्ड की तरफ जाती दिखी आरोपी महिलाएं।
हॉस्पिटल की गैलरी में प्रसूता वार्ड की तरफ जाती दिखी आरोपी महिलाएं।
चेकअप का झांसा देकर बच्ची को लेकर गई महिलाएं

जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे दो महिलाएं बच्चा वार्ड में आई। नवजात बच्चे की बड़ी दादी मिश्री देवी पास में बैठी थी। दो महिलाओं ने उनसे कहा कि नवजात का चेकअप करना है और बच्ची को चेकअप वार्ड में ले जाना पड़ेगा। दोनों महिलाएं नवजात बच्ची को और उसके कागज साथ ले गई। काफी देर बाद नवजात बच्ची नहीं आई तो परिजन स्टाफ रूम में गए और जानकारी ली तब पता चला कि स्टाफ की तरफ किसी को नहीं भेजा गया था। लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ को सूचना दी।

प्रसूता वार्ड में लेटी नवजात की बच्ची की मां।
प्रसूता वार्ड में लेटी नवजात की बच्ची की मां।

आरोपी महिलाओं ने दादी को दिया झांसा

नवजात बच्चे के पिता हनुमान (22) ने बताया कि सुबह 6:30 बजे से 7:00 के बीच चाय पीने के लिए अस्पताल से बाहर गया हुआ था। नवजात बच्ची की मां ममता देवी (20) टॉयलेट के लिए गई हुई थी। इसी दौरान दो महिलाएं वार्ड में अंदर आई और बच्चे की बड़ी दादी से चेकअप करने के बहाने 24 घंटे पहले जन्मी नवजात बच्ची को चुरा लिया। अस्पताल में शोर शराब सुनकर अंदर आया तो घटना का पता चला।

प्रसूता ममता ने रविवार शाम 6 बजे बच्ची को जन्म दिया था।
प्रसूता ममता ने रविवार शाम 6 बजे बच्ची को जन्म दिया था।

रविवार शाम 6 बजे हुआ था जन्म

प्रसूता ममता (20) का पीहर नीमकाथाना के भगेगा गांव में है। ममता ने बताया कि 23 नवंबर 2020 को हरजनपुरा बाछड़ी निवासी हनुमान (22) पुत्र बीरबल गुर्जर से शादी हुई थी। डॉक्टर ने रविवार की डिलीवरी डेट दी। रविवार शाम पांच बजे गांव से जिला अस्पताल में आए थे। शाम छह बजे बच्ची का जन्म हुआ था। ममता के एक बच्ची और है जिसका जन्म 2022 में हुआ था।

महिला के पहली संतान भी बेटी
प्रसूता ममता (20) का पीहर नीमकाथाना के भगेगा गांव में है। 23 नवंबर 2020 को हनुमान (22) पुत्र बीरबल गुर्जर से शादी हुई थी। ममता के एक बच्ची और है जिसका जन्म 2022 में हुआ था।

घटना के बाद नीमकाथाना हॉस्पिटल में परिजनों ने हंगामा कर दिया।
घटना के बाद नीमकाथाना हॉस्पिटल में परिजनों ने हंगामा कर दिया।

बच्चा नहीं मिलने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
घटना की सूचना पर ASP शालिनी और SP बेनीवाल नीमकाथाना जिला हॉस्पिटल पहुंचे। ASP शालिनी ने बताया कि मामले को लेकर चार टीमों को गठन किया गया है। अस्पताल समेत मुख्य मार्गों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। हॉस्पिटल गार्ड और कर्मचारियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, हंगामा कर रहे परिजनों ने 10:30 बजे पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि हॉस्पिटल के प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet