[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में स्वच्छता को लेकर अभियान:VC में अधिकारियों को दिए निर्देश; साफ-सफाई का अभियान कल से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में स्वच्छता को लेकर अभियान:VC में अधिकारियों को दिए निर्देश; साफ-सफाई का अभियान कल से

झुंझुनूं में स्वच्छता को लेकर अभियान:VC में अधिकारियों को दिए निर्देश; साफ-सफाई का अभियान कल से

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : ग्राम पंचायतों में ‘स्वच्छ राजस्थान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ अभियान सोमवार से प्रारम्भ होगा। अभियान की तैयारियों को लेकर सभी BDO के जिला परिषद के CO जवाहर चौधरी ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांव में साफ सफाई, तरल व ठोस कचरा निस्तारण की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करें।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से शनिवार को वीसी में दिए गए निर्देशों के अनुसार अभियान में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, राजकीय कर्मचारियों का सहयोग लेकर अभियान को सफल बनाए।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने रविवार को सभी विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संकल्प पत्र के अनुसार 100 दिवसीय कार्य योजना में महात्मा गांधी नरेगा योजना द्वारा आमजन को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लक्ष्य निर्धारित करते हुए समयबद्ध कार्यवाही करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मनरेगा योजना में आदर्श अमृत सरोवर निर्माण, तालाबों के किनारे वृक्षारोपण, कृषि एवं सिंचाई से जुड़े व्यक्तिगत लाभ के कार्य, भूमि सुधार आदि कार्य करवाए।

जिले के लिए 24 अमृत सरोवर,1000 व्यक्तिगत लाभ के कार्य करवाने का लक्ष्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किए गए है। कार्य समय पर पूर्ण हो इसके लिए अमृत सरोवर के कार्य को चिह्नीकरण कर शत प्रतिशत स्वीकृतियां जारी कर कार्य प्रारंभ करने होंगे। इसी प्रकार व्यक्तिगत लाभ से संबंधित कार्यों का 30 दिवस में चिह्नीकरण कर 50% स्वीकृतियां जारी कर 100 दिवस में सभी कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीईओ चौधरी ने कि मनरेगा श्रमिकों को उनकी मजदूरी का भुगतान आधार आधारित प्रणाली से करवाने के उद्देश्य से समस्त श्रमिकों का आधार फीडिंग का कार्य समय पर पूर्ण करवाने पर भी जोर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin