केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी की चादर पेश:देश-प्रदेश के लिए मांगी दुआ, बुलंद दरवाजे पर पढ़ा गया संदेश
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी की चादर पेश:देश-प्रदेश के लिए मांगी दुआ, बुलंद दरवाजे पर पढ़ा गया संदेश

अजमेर : ख्वाजा साहब के 812वें उर्स पर गुरुवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी की चादर दरगाह में पेश की गई। केंद्रीय मंत्री गड़करी की चादर लेकर नागपुर से भाजपा नेता असलम खान अजमेर दरगाह पहुंचे थे। चादर पेश कर देश में अमन चैन भाईचारा बना रहे इसे लेकर दुआ की गई। इसके बाद बुलंद दरवाजे पर गड़करी का संदेश पढ़ा गया।
खादिम अफशांन चिश्ती ने बताया कि नागपुर से भाजपा नेता असलम खान की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल चादर लेकर दरगाह पहुंचा था। जिन्होंने दरगाह में चादर पेश कर देश-प्रदेश के लिए दुआ मांगी है। इसके बाद सभी प्रतिनिधि मंडल की दस्तारबंदी कर उनका स्वागत किया गया था।
बुलंद दरवाजे पर पढ़ा गया संदेश
सेंट्रल मिनिस्टर गड़करी ने अपने संदेश में कहा कि महान सुफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 812वें वार्षिक उर्स के अवसर पर विश्वभर में उनके अनुनाईयों को बधाई व शुभकामनाए। भारत की पहचान कही जाने वाली गंगा जमुनी तहजीब और सामाजिक सद्भाव को हमेशा ही ख्वाजा गरीब नवाज की शिक्षाओं ने मजबुती दी है। वे भारत के महान आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतिक है। एवम् उनके द्वारा की गयी मानवता की सेवा हमे उदाहरण स्वरुप याद रखनी चाहिए।
उर्स के पावन अवसर सभी की तरक्की, खुशहाली की दुआ करता हूँ। साथ ही, महान सुफी संत के वार्षिक उर्स के अवसर पर मेरी श्रध्दा की चादर मेरी दुआए साहिबजादा सैयद अफशान चिश्ती की वकालत में कबूल हो।