पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री गौतम दक से भेंट की:राजस्थान वैश्य एंप्लॉयज सर्विस आर्वेसो संस्था संगठन की जानकारी दी
पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री गौतम दक से भेंट की:राजस्थान वैश्य एंप्लॉयज सर्विस आर्वेसो संस्था संगठन की जानकारी दी

जयपुर : आल राजस्थान वैश्य एंप्लॉयज सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के शीर्ष पदाधिकारी गण डॉ मनोज गुप्ता, डॉ,मुनेश अग्रवाल,डॉ निखिल अग्रवाल,श्रीकांत गुप्ता, अनीता गर्ग,रवि गोयल, सतीश सिंघल,पंकज जैन,अजीत बंसल,मुकेश सिंघल आर्वेसो संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सतीश चंद गुप्ता ने सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम दक से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राज्य मंत्री बनाये जाने पर उनका अभिनंदन किया।आर्वेसो के अध्यक्ष सतीश चंद गुप्ता ने गौतम दक को संगठन की जानकारी दी और बताया कि राजस्थान में यह एक मात्र संगठन है जो कि सर्व समाज और जरूरत मंद आम आदमी और पीड़ित मानव के विभिन्न सरकारी संस्थानों में आने वाले लोक जन को आगे आकर उनके सरकारी कार्यों में आ रहे गतिरोध को जानकर, समझकर उनकी मदद करने की पहल करते हैं।

जिससे पीड़ित और आम जन को किसी भी सरकारी विभाग में सकारी जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यवधान रहित, सुलभ सहायता मिल सके। इसके साथ ही उन्हें सरकार की नीति और मंशा के अनुरूप आमजन को विभिन्न योजनाओं का समुचित फायदा मिल सके।इस संगठन का यह भी प्रयास है कि सरकार द्वारा भविष्य में यदि कोई भी जन कल्याणकारी बनती हैं तो उन्हें जन -जन तक पहुंचाने, उनकी जानकारी,और आम नागरिक की भागीदारी बढ़ाने, सुनिश्चित करने मे संगठन अहम भूमिका निभाते हुए सरकार को सहयोग करेगा।यदि सरकार उन्हें इन योजनाओं को लागू करते समय संगठन को प्रतिनिधित्व प्रदान करे।