[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी (झुंझुनूं):पत्नी थाने गई तो पति ने खुद को आग लगाई:बोली- करेक्टर पर शक करता है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiराजस्थान

खेतड़ी (झुंझुनूं):पत्नी थाने गई तो पति ने खुद को आग लगाई:बोली- करेक्टर पर शक करता है

खेतड़ी (झुंझुनूं):पत्नी थाने गई तो पति ने खुद को आग लगाई:बोली- करेक्टर पर शक करता है

खेतड़ी (झुंझुनूं) : करेक्टर पर शक और आए दिन के झगड़ों से परेशान एक पत्नी पति की शिकायत लेकर थाने जा पहुंची। कुछ दूर तो मान-मनौवल करते पति पीछे-पीछे गया। पत्नी नहीं मानी को खुद के घर आकर सिलेंडर खोल आग लगा ली। आग ज्यादा भड़की तो बाथरूम में घुस गया। पड़ोसियों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया।

मामला झुंझुनूं जिले के खेतड़ी का है जहां आवासीय क्वार्टर में सोमवार दोपहर पति-पत्नी के झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। झगड़े के बाद पत्नी थाने पहुंच गई तो पति ने खुद को घर में बंद कर लिया। इसके बाद उसने सिलेंडर से घर में आग लगा ली। इस दौरान वह झुलस गया।

घायल हालत में उसे हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के केसीसी अस्पताल ले जाया गया। जहां से झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिंघाना निवासी कृष्ण कुमार (50) पुत्र श्यामलाल केसीसी के आवासीय मकानों में क्वार्टर लेकर अपनी पत्नी के साथ रहता था। बीती रात को दोनों के बीच हुए घरेलू झगड़े के कारण उसने अपने आप को आग लगा ली। इस दौरान घर भी पूरी तरह से जल गया और लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

 

आए दिन होता था झगड़ा
पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि उसका विवाह 13 साल पहले कृष्ण कुमार के साथ हुआ था। पति करेक्टर पर शक करता था। इससे आए दिन घर में झगड़ा होता था। सोमवार रात को कृष्ण कुमार ने फांसी लगाकर सुसाइड करने की धमकी दी। पति कृष्ण कुमार छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा और मारपीट करता था। परेशान होकर वह मंगलवार सुबह खेतड़ी थाने पहुंच गई थी।

थाने गई तो कृष्ण कुमार उसका पीछा करते हुए थाने तक पहुंच गया। इसके बाद वह वापस घर आया और क्वार्टर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर दीवार फांद कर घर में घुस गया। इसके बाद कृष्ण ने सिलेंडर को खोलकर उसमें आग लगा दी। घर में आग तेजी से फैलने लगी तो वह बचने के लिए बाथरूम में घुस गया।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
क्वार्टर में आग लगी देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कृष्ण को बाहर निकाला। वह आग से झुलस गया था। उसे केसीसी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। घर में आग की सूचना पर केसीसी की दमकल भी पहुंची। करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सिंघाना में है इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान
जानकारी के अनुसार घायल कृष्ण कुमार पहले डीजे चलाने का काम करता था और अब सिंघाना में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। पत्नी सुनीता सिलाई का काम करती है। घटना की सूचना पर खेतड़ी थाने के एएसआई विद्याधर शर्मा जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

13 साल पहले की थी दूसरी शादी
जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार की दो शादियां हुई हैं। पहली शादी साल 1995 में हुई थी। जिससे दो बेटियां और एक बेटा है। डेढ़ साल पहले ही कृष्ण कुमार ने दोनों लड़कियों की शादी की थी। वहीं दूसरी पत्नी सुनीता के साथ यह खेतड़ी के आवासीय क्वार्टर में रहता था। पहली पत्नी और बेटा सिंघाना में रहते हैं। दूसरी पत्नी सुनीता के साथ 13 साल पहले कृष्ण ने शादी कर ली थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22