[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वामी विवेकानंद को याद किया, जनकल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाएगी यंग इंडिया सोसायटी, युवा समाज में रचनात्मक कार्यों के लिए संकल्प ले – डॉ. राजेश बाबल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वामी विवेकानंद को याद किया, जनकल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाएगी यंग इंडिया सोसायटी, युवा समाज में रचनात्मक कार्यों के लिए संकल्प ले – डॉ. राजेश बाबल

स्वामी विवेकानंद को याद किया, जनकल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाएगी यंग इंडिया सोसायटी, युवा समाज में रचनात्मक कार्यों के लिए संकल्प ले - डॉ. राजेश बाबल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चन्द्रकान्त बंका

झुंझुनूं : चुरू बाईपास रोड़ स्थित यंग इंडिया सोसायटी के कार्यालय में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर यंग इंडिया सोसाइटी अध्यक्ष व भाजपा नेता डॉ. राजेश बाबल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन का हर क्षण देश के लिए समर्पित कर दिया। उनका पूरा जीवन हर किसी के लिए एक मिसाल की तरह है। उन्होंने युवाओं से आहवन किया कि वे अपने जीवन में समाज निर्माण में सहयोग करें तथा रचनात्मक कार्य करने के संकल्प ले।

उन्होंने बताया कि सोसायटी की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती से पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि तक युवाओं के माध्यम से अनेक कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। जिसमें खेलकूद प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर, कपड़े वितरण कार्यक्रम, पर्यावरण एवं स्वच्छता कार्यक्रम, जिले के विकास के लिए जनजागरण कार्यक्रम आदि को शामिल किया। जिसमें सबसे प्रमुख मुद्दा 1994 के यमुना जल बोर्ड समझौते अनुसार झुंझुनूं जिले को 1917 क्यूसेक जल मिले जो कि शेखावाटी सुजला समिति के माध्यम से एक जन अभियान बनाने, भारत सरकार और राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवाओं में अधिक से अधिक नमो एप डाउनलोड करवाना तथा विकसित भारत यात्रा में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी है।

इस दौरान विकेश सिहाग, लोकेश डूडी, सर्वेश डूडी, महेश बाबल, जयवीर, दिनेश खीचड़, नवदीप चंदवा, पंकज टेलर, पंकज सरावग, आशीष चाहर, राजेश झाझड़िया, प्रमोद राहड़, कमलेश प्रजापत, रामावतार सीगड़ा समेत सोसायटी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin