[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर बैठे मोबाइल एप से बनाएं आयुष्मान कार्ड : रजिस्ट्रेशन करवाने पर मिलेगा पांच लाख तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiजयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर बैठे मोबाइल एप से बनाएं आयुष्मान कार्ड : रजिस्ट्रेशन करवाने पर मिलेगा पांच लाख तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा

घर बैठे मोबाइल एप से बनाएं आयुष्मान कार्ड : रजिस्ट्रेशन करवाने पर मिलेगा पांच लाख तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा

जयपुर : केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत जिले का कोई भी नागरिक घर बैठे ही योजना में रजिस्ट्रेशन करवाकर आयुष्मान कार्ड बना सकता है। सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 के शहरी व ग्रामीण पात्र परिवार ही इस योजना का लाभ ले सकते है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में कार्यरत चिकित्सकीय स्टाफ द्वारा भी आयुष्मान कार्ड बनाएं जा रहे है, लेकिन आप घर बैठे ही मोबाइल ऐप के माध्यम से योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों के सदस्यों का आयुष्मान भारत ई-केवाईसी पहाचान किया जा रहा है। सीकर व नीमकाथाना दोनों के जिले के करीब 10 लाख 96 हजार 27 सदस्यों के कार्ड बनाए जाने हैं, जिनमे से 6 लाख 4 हजार 306 सदस्यों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आमजन स्वयं घर बैठे योजना में मोबाइल एप के जरिये रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं एवं जरूरत पड़ने पर कैशलेस चिकित्सा लाभ ले सकते हैं।

ये हैं कार्ड के लाभ

प्रत्येक पात्र परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख रूपए तक का निशुल्क उपचार का लाभ मिलेगा। योजना में पंजीकृत परिवार को देशभर के किसी भी चिन्हित सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा रहेगी। भर्ती होने से सात दिन पहले तक की जांचें, भर्ती के दौरान उपचार व भोजन और डिस्चार्ज होने के दस दिन बाद तक का चेकअप व दवाएं निशुल्क उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में कोरोन, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, निसंतानता, मोतियाबिंद और अन्य चिन्हित गंभीर बीमारियों का निशुल्क उपचार इस योजना के तहत किया जाता है।

ई-केवाईसी: यदि आप सामाजिक-आर्थिक जनगणना 2011 में सुचीबद्ध है तो ही कर पाएंगे

मोबाइल के प्ले स्टोर से पीएमजेएवाय एप डाउनलोड करें। एप ओपन कर लॉगिंन पर क्लिक करें। बैनीफिशरी पर क्लिक करें, अपना मोबाइल नंबर लिखकर वैरीफाई पर क्लिक करें। मोबाइल में आए ओटीपी को लिखें एवं मोबाइल स्क्रीन के नीचे लिखा कैपचर भी लिखे। इसके बाद आई मांगी गई जानकारी लिखें। यदि आप इस योजना के लिए पंजीकृत नहीं है तो इसका मैसेज स्क्रीन पर आ जाएगा और यदि आप सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 में सूचीबद्ध हैं तो ही आप आगे बढ पाएंगे। इसके बाद पहचान कार्ड में पंजीकृत आपके परिवार के सभी सदस्यों का नाम आ जाएगा। इनमें जिस भी व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन किया जाना है, उन्हें नारंगी रंग में लिखा गया है। उसके सामने लिखे हुए डू ई केवाईसी पर क्लिक करें। उसके बाद आर्थोराइजेशन के लिए आधार ओटीपी पर क्लिक करें और लाभार्थी आधार का ओटीपी लिखें एवं ओके करें। मोबाइल स्क्रीन पर एक प्रमाणीकरण संदेश आएगा कि आपने परिवार के रूप में सफलतापूर्वक प्रमाणीकरण कर लिया है। कार्ड बनाने के लिए आगे बढें। ई-केवाईसी पूर्ण होने के बाद आपके नाम जो पहले नारंगी रंग में था। वह ई-केवाईसी होने के बाद हरे रंग में आ चुका होग। इसके 15-20 मिनट बाद आप अपने नाम के आगे लिखे आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin