[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलेक्टर बचनेश कुमार अग्रवाल देरी से आने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर सख्त:एडीएम और जिला परिषद सीईओ ने किया सुबह 9.30 बजे से किया औचक निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलेक्टर बचनेश कुमार अग्रवाल देरी से आने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर सख्त:एडीएम और जिला परिषद सीईओ ने किया सुबह 9.30 बजे से किया औचक निरीक्षण

अनुपस्थित कार्मिकों की कलक्टर ने मांगी रिपोर्ट

झुंझुनूं : जिला कलक्टर बचनेश कुमार अग्रवाल राजकीय कार्यालयों में देरी से आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्त नजर आ रहे हैं। अग्रवाल के निर्देशों के बाद गुरुवार को एडीएम मुरारीलाल शर्मा एवं जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी ने जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों को सुबह 9.30 बजे से औचक निरीक्षण किया। जिसमें 22 कार्यालयो में 122 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों की जिला कलक्टर ने रिपोर्ट मांगी है। जिला कलक्टर ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार किए जाएंगे, ताकि अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं।

एडीएम मुरारी लाल शर्मा ने 15 कार्यालयों का निरीक्षण किया, जिनमें 83 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिला मुख्यालय पर पीएचईडी के एईएन उपखंड प्रथम कार्यालय में 8 कार्मिक, उपखंड द्वितीय कार्यालय में 8 उपखंड झुंझुनूं कार्यालय में 5 कार्मिक अनुपस्थित मिले। वहीं पीएचईडी के ही अधिशाषी अभियंता कार्यालय में 13 व अधीक्षण अभियंता कार्यालय में 8 कार्मिक अनुपस्थित मिले। पीएचईडी के नगर उपखंड कार्यालय में 11 एवं लैब कार्यालय में 2 कार्मिक अनुपस्थित मिले।

वहीं एवीवीएनएल के एईएन ग्रामीण कार्यालय में 4, कनिष्ठ अभियंता शहर झुंझुनूं कार्यालय में 2, डाईट में 13 कार्मिक अनुपस्थित मिले। पीडब्ल्यूडी में भी अधिशाषी अभियंता कार्यालय में 9 कार्मिक अनुपस्थित मिले और 2 अन्य कार्यालय बंद मिले। क्वालिटी कंट्रोल का भी कार्यालय 9.45 बजे तक नहीं खुलना पाया गया। वहीं एवीवीएनएल के सहायक अभियंता, झुंझुनूं शहर कार्यालय में सभी कार्मिक मौजूद पाए गए।

जिला परिषद सीईओ ने भी किया औचक निरीक्षण:
जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी ने भी जिला मुख्यालय के 7 कार्यालयों का निरीक्षण किया, जिनमें 39 कार्मिक अनुपस्थित मिले। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में 3, सीएमएचओ कार्यालय में 6, आरसीएचओ कार्यालय में 3, एनआरएचएम कार्यालय में 12, आयुर्वद कार्यालय में 1, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में 14 कार्मिक अनुपस्थित मिले। वहीं उद्यानिकी के उप निदेशक कार्यालय में सभी कार्मिक मौजूद मिले।

जिला कलक्टर के निर्देशों पर उपखंड अधिकारियों ने भी अपने क्षेत्र में राजकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिनमें सूरजगढ़ में 5 कार्मिक अनुपस्थित मिले, वहीं मलसीसर में 16 कार्मिक अनुपस्थित मिले। यहां सहायक कृषि अधिकारी एवं सीडीपीओ कार्यालय भी 9.30 बजे तक नहीं खुलना पाया गया। मंडावा में ग्राम पंचायत अजीतगढ़ का कार्यालय 9.30 बजे नहीं खुलना पाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin