[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार:बाइक सवार गंभीर हालत में रेफर, खेतड़ी में बैंक से रुपए निकलवाने जा रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार:बाइक सवार गंभीर हालत में रेफर, खेतड़ी में बैंक से रुपए निकलवाने जा रहा था

खेतड़ी में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार:बाइक सवार गंभीर हालत में रेफर, खेतड़ी में बैंक से रुपए निकलवाने जा रहा था

खेतडी : खेतडी के धोबी घाट स्थित गुरुवार को एक डंपर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में लाया गया है।

थानाधिकारी आशाराम गुर्जर ने बताया कि खरखड़ा निवासी रामनिवास (35) पुत्र श्रीराम गुर्जर खेतड़ी बैंक में रुपए लेने के लिए आ रहा था। जब वो खेतड़ी के धोबी घाट पहुंचा तो अचानक मोड़ में सामने से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वो घायल होकर सड़क पर ही गिर गया। इस दौरान आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। हादसे की सूचना पर पायलट सतीश मान और ईएमटी सलमान खान मौके पर पहुंचे तथा हादसे में घायल रामनिवास को घायल अवस्था में राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल लाया गया।

हादसे में घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे नीमकाथाना जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर घायल रामनिवास के परिजन भी मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी जुटाई।

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22