नकली नोट मामले में एक और गिरफ्तारी:संसाधन उपलब्ध करवाता था आरोपी, 4 पहले ही हो चुके गिरफ्तार
नकली नोट मामले में एक और गिरफ्तारी:संसाधन उपलब्ध करवाता था आरोपी, 4 पहले ही हो चुके गिरफ्तार

चिड़ावा : नकली नोट के मामले में चिड़ावा पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। पुलिस ने नकली नोट गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नकली नोट छापने के लिए संसाधन उपलब्ध करवाता था।
थानाधिकारी विनोद सामरिया ने बताया कि 15 दिसंबर 2023 को तत्कालीन डीएसटी प्रभारी शेरसिंह फोगाट ने नकली नोट गिरोह के सदस्य कुल्हरियों का बास, पिलानी निावसी अमित को बाइपास रोड पर नकली नोट खपाते गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से 11 हजार के 22 नकली नोट भी बरामद किए गए थे। बाद में पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए नकली नोट गिरोह के मुख्य सरगना समेत तीन आरोपियों को जयपुर से पकड़ा था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बीकानेर निवासी रामानंद पारीक उर्फ रामवतार तक पुलिस पहुंची। रामवतार नकली नोट छापने के लिए संसाधन उपलब्ध करवाने के साथ ही नकली नोटों को खपाने का काम भी करता था। आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
नकली नोट गिरोह के सदस्य कुल्हरियों का बास निवासी अमित, खुडानिया के शुभम जांगिड़, हाउसिंग बोर्ड जोधपुर निवासी सुरेंद्र कुमार और रातनाडा जोधपुर के हिमांशु सोलंकी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।