[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलेक्टर अचानक पहुंचे रेन बसेरो की व्यवस्था देखने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलेक्टर अचानक पहुंचे रेन बसेरो की व्यवस्था देखने

नगर परिषद आयुक्त को सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थान पर रेन बसेरा से संबंधित सूचना के साइन बोर्ड लगाने के निर्देश

झुंझुनूं : जिले में इन दिनों सर्दी का सितम जारी है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सर्द रातों में परेशान नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला प्रशासन द्वारा जिले में रैन बसेरो का संचालन किया जा रहा है, जहां पर कोई भी व्यक्ति रुक सकता है। सोमवार को अत्यधिक सर्दी का प्रकोप जारी था इसी बीच अचानक जिला कलेक्टर बचनेश अग्रवाल नगर परिषद एवं न्यू प्राइवेट बस स्टैंड के पास बने रैन बसेरा पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों ही जगह साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं माकूल पाए जाने पर जिला कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने नगर परिषद आयुक्त दिलीप पूनिया को निर्देश दिए कि यहां पर अन्य मूलभूत सुविधाओं में भी इजाफा करें। उन्होंने महिलाओं के लिए भी यहां पर महिला केयरटेकर लगाने के निर्देश दिए, ताकि महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने आयुक्त को कहा कि जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पतालों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानो रैन बसेरा के संबंध में साइन बोर्ड भी लगाना सुनिश्चित करें, ताकि सर्दी की इन रातों में किसी को खुले आसमान के नीचे नहीं सोना पड़े। इस दौरान उन्होंने वहां आश्रय लेने वाले लोगों से भी चर्चा की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin