[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CM ने पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, बोले- छोटी-छोटी जरूरतों का रखें ध्यान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

CM ने पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, बोले- छोटी-छोटी जरूरतों का रखें ध्यान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 58वें पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। सीएम ने समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में 58वें पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन की तैयारियों की द्वितीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्र एवं राज्यों के पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने सम्मेलन से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को आवास, सुरक्षा, परिवहन, खानपान, पर्यटन सहित छोटी-छोटी जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तरह की तैयारियां समयबद्ध सुनिश्चित की जाए।

शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में जयपुर एयरपोर्ट से लेकर विधायक आवास, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, पर्यटन स्थलों सहित सभी वीआईपी मार्गों पर तैयारियों का पूर्वाभ्यास किए जाने के साथ ही बैकअप प्लान तैयार रखें। उन्होंने कहा कि विधायक आवास से लेकर आरआईसी के अंदर और बाहर तक विभिन्न स्थानों पर राजस्थान के कला और संस्कृति से संबंधित होर्डिंग लगाए जाएं, ताकि आगन्तुकों के लिए यह सम्मेलन यादगार बनें। सम्मेलन के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर आमजन को समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के जरिए पूर्व में ही अवगत कराएं।

बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस संजय अग्रवाल, जेडीए आयुक्त जोगाराम ने तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनंद कुमार, प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा विभाग भास्कर. ए. सावंत, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन विभाग  गायत्री राठौड़, प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग वैभव गालरिया, शासन सचिव गृह अर्चना सिंह, पुलिस आयुक्त जयपुर बीजू जॉर्ज जोसफ, एडीजीपी (इन्टेलिजेन्स)  एस. सेंगाथिर एवं आईजी लॉ एंड आर्डर  गौरव श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77