[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नॉनवेज दुकानों को लेकर फिर आगबबूला हुए बालमुकुंद आचार्य:पुलिसवालों से कहा- अगर यह आपका काम नहीं तो बॉर्डर पर काफी जगह है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नॉनवेज दुकानों को लेकर फिर आगबबूला हुए बालमुकुंद आचार्य:पुलिसवालों से कहा- अगर यह आपका काम नहीं तो बॉर्डर पर काफी जगह है

नॉनवेज दुकानों को लेकर फिर आगबबूला हुए बालमुकुंद आचार्य:पुलिसवालों से कहा- अगर यह आपका काम नहीं तो बॉर्डर पर काफी जगह है

जयपुर : राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने के बाद से हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य लगातार एक्शन मोड में हैं। बालमुकुंद ने बुधवार को नॉनवेज रेस्टोरेंट के अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने आगबबूला होते हुए कहा- 100 बार बोलने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर यह आपका काम नहीं है तो साफ बात है, बॉर्डर पर काफी जगह है।

विधायक बालमुकुंद बुधवार शाम अपने समर्थकों के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले थे। इस दौरान रात 8:30 बजे रामगढ़ मोड़ स्थित एमएम खान नॉनवेज रेस्टोरेंट पर पहुंचे थे। नॉनवेज रेस्टोरेंट के बाहर फुटपाथ पर कब्जा देखकर बालमुकुंद ने आमेर एसीपी आदित्य पूनिया और ब्रह्मपुरी थाना अधिकारी राजेंद्र गोदारा को मौके पर ही बुला लिया। अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। पुलिसवाले ने उनसे कहा- अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नगर निगम प्रशासन करेगा।

इस पर बालमुकुंद नाराज हो गए। सड़क पर लगाए गए लकड़ी के फंटों और पार्किंग को लेकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद भी जब पुलिस प्रशासन से जवाब नहीं मिला तो उन्होंने ब्रह्मपुरी थाना अधिकारी राजेंद्र गोदारा को बॉर्डर पर भेजने की चेतावनी दे डाली।

विवाद के बाद रामगढ़ मोड़ स्थित एमएम खान रेस्टोरेंट के बाहर जुटी भीड़।
विवाद के बाद रामगढ़ मोड़ स्थित एमएम खान रेस्टोरेंट के बाहर जुटी भीड़।

विधायक और पुलिस में यह हुआ संवाद…

बालमुकुंद आचार्य : इन लोगों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। नाले पर कब्जा कर रखा है। क्या यह नाला इन लोगों का है? इन लोगों के अतिक्रमण से पड़ोसी परेशान हो रहे हैं। सड़क पर खुलेआम नॉनवेज सजा रखा है। इन लोगों से कानून और नियम तो पूछिए। आप लोगों को देखकर अभी नॉनवेज हटा लिया। बाहर टेबल तक लगा रखी थी। पूरी सड़क पर गाड़ियां पार्क कर देते हैं। फिर ट्रैफिक कहां से गुजरेगा। यह रोज का काम हो गया है। उसके बावजूद यह मेरे साथ ही गाली-गलौज कर रहा है। उल्टी-सीधी बातें कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा।

आमेर ACP : इनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे, अतिक्रमण हटा देंगे।

बालमुकुंद आचार्य ब्रह्मपुरी थाना अधिकारी राजेंद्र गोदारा की तरफ इशारा कर बोलते हैं। इनका तो एक ही जवाब है, यह मेरा काम नहीं है। एसीपी साहब मैं पूछता हूं, अगर यह इनका काम नहीं तो फिर किसका काम है। क्या 24 घंटे नगर निगम यहां खड़ा रहेगा? इसलिए अब मैं भी कहना चाहता हूं। अगर यह आपका काम नहीं है तो साफ बात है। बॉर्डर पर काफी जगह है।

इस दौरान राजेंद्र गोदारा ने जैसे ही सफाई देने की कोशिश की। बालमुकुंद नाराज होकर चिल्लाते हुए बोले- आपको 100 बार बोल दिया। यहां पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मैं रोज बोल कर जा रहा हूं। कोई सुनने वाला नहीं है। बावजूद इसके आप झूठ बोल रहे हो। रोजाना आप यही कहते हो कि अतिक्रमण नहीं होगा। पूरी सड़क अतिक्रमण से भरी हुई है। ऐसे में टूरिस्ट जयपुर में परेशान और दुखी होने के लिए क्यों आएगा? इन लोगों ने रोड पर भट्टी और तंदूर लगा रखे हैं, क्या यह कब्जा नहीं है?

आमेर ACP : जो हमारी जिम्मेदारी है, हम उसे पूरा करेंगे।

बालमुकुंद आचार्य : आपने निगम बोल दिया, निगम ने जेडीए बोल दिया और जेडीए पुलिस बोलकर काम खत्म कर रही है। यह फुटपाथ है। जो सभी लोगों ने छोड़ रखा है। इन लोगों ने फुटपाथ पर कब्जा कर सड़कें जाम कर दी हैं। इन लोगों के पास लाइसेंस नहीं है। फिर भी बेधड़क नॉनवेज बेच रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

आमेर ACP आदित्य पूनिया को लताड़ लगाते विधायक बालमुकुंद आचार्य।
आमेर ACP आदित्य पूनिया को लताड़ लगाते विधायक बालमुकुंद आचार्य।

जनता और पर्यटकों को हो रही परेशानी
विधायक बालमुकुंद आचार्य ने बताया- टूरिस्ट सीजन के दौरान जयपुर के परकोटे में अतिक्रमण की वजह से जाम की शिकायत आम हो गई है। इससे न सिर्फ पर्यटक बल्कि शहर की जनता भी परेशान हो रही है। जगह-जगह दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत कई बार नगर निगम की टीम के साथ पुलिस प्रशासन को कर चुका हूं। अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर जब निगम के अधिकारियों को बोलते हैं। वह पुलिस का हवाला देते हैं। पुलिस के अधिकारियों को बोलते हैं। वह निगम और जेडीए का हवाला देते हैं। जेडीए के अधिकारियों को बोलते हैं। वह एक बार फिर नगर निगम और पुलिस का हवाला देकर खुद पल्ला झाड़ लेते हैं। इससे जनता परेशान हो रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करूंगा। ऐसे में अगर कोई अधिकारी भी काम नहीं करेगा, वह भी यहां नहीं रहेगा।

नगर निगम के साथ मिलकर दुकानों को चिह्नित करेंगे
ब्रह्मपुरी थाना अधिकारी राजेंद्र गोदारा ने बताया- विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जो भी दिशा निर्देश दिए हैं। उसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम की टीम के साथ मिलकर यह चिह्नित किया जाएगा कि किन दुकानदारों ने अतिक्रमण किए हैं। इसके बाद सख्ती के साथ एक्शन लेकर निगम की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22