[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑक्सीजन प्लांट के रेगुलेटर्स ही खराब मिले:कोरोना के बढ़ते केस को लेकर अस्पताल का किया निरीक्षण, अलर्ट रहने को कहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऑक्सीजन प्लांट के रेगुलेटर्स ही खराब मिले:कोरोना के बढ़ते केस को लेकर अस्पताल का किया निरीक्षण, अलर्ट रहने को कहा

ऑक्सीजन प्लांट के रेगुलेटर्स ही खराब मिले:कोरोना के बढ़ते केस को लेकर अस्पताल का किया निरीक्षण, अलर्ट रहने को कहा

खेतड़ी : देश में कोरोना के बढ़ते केस को लेकर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उप जिला अस्पताल में ऑक्सीजन के रेग्सयुलेटर्स खराब मिलने पर सप्लाई दुरस्त करने के निर्देश दिए गए। आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने बताया कि कोरोना की बीमारी को देखते हुए राजस्थान में भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

उप जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान वार्ड में बैड पर होने वाली ऑक्सीजन सप्लाई के पांच रेग्युलेटर्स सही तरीके से काम नहीं करना पाया गया। जिस पर उन्होंने कार्यवाहक प्रभारी को खराब रेग्युलेटर्स को दो दिन में ठीक करवा कर वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई सही तरीके से करवाने के निर्देश दिए गए है। ऑक्सीजन प्लांट के निरीक्षण में ऑक्सीजन की सही तरीके से बेड़ों पर सप्लाई सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वैश्विक बीमारियों देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से सुविधाओं को सुधार बनाकर आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।

इस दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान आरसीएचओ ने आइसोलेशन वार्ड, जननी वार्ड, पुरुष वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, लैब सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस मौके बीसीएमओ डॉ हरीश यादव, डॉ एम एल रावत, नर्सिंग ऑफिसर राजवीर भरगड़, विकास जांगिड़, प्रदीप कुमार, हेमराज, मुन्नालाल, अनिता कटेवा, संतोष, कविता, मंजू गुर्जर, योगेश कुमार और गजेंद्र मेहरड़ा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22