[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तलवार के 2 वार किए, पत्नी का सिर आधा कटा:हाथ कलाई के पास से अलग हुआ; चाय पीते वक्त बहस हुई थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमजोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तलवार के 2 वार किए, पत्नी का सिर आधा कटा:हाथ कलाई के पास से अलग हुआ; चाय पीते वक्त बहस हुई थी

तलवार के 2 वार किए, पत्नी का सिर आधा कटा:हाथ कलाई के पास से अलग हुआ; चाय पीते वक्त बहस हुई थी

जोधपुर : बेटा उड़ीसा में मजदूरी करता है, बुजुर्ग पिता ने अपनी पत्नी से कहा था कि बहू पर नजर रखना। इसी बात को लेकर पति पत्नी में शनिवार सुबह चाय पीते बहस हुई। गुस्साए पति ने तलवार से पत्नी पर जोरदार 2 वार किए। पहले वार में पत्नी ने बचाव में हाथ उठाया तो कलाई के पास से हथेली अलग होकर बिस्तर पर गिरी, चूड़ियां बिखर गईं। दूसरा प्रहार सिर पर किया तो आधा सिर कट गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मामला जोधपुर के लोहावट थाना इलाके का है। लोहावट निवासी आरोपी अर्जुन राम (62) को पुलिस ने शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना रिश्तेदारों को दे दी गई है। शव को लोहावट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

महिला का आधा धड़ चारपाई से दीवार की तरफ लटका हुआ था। सिर का आधा हिस्सा कट गया। चारपाई के नीचे खून फैला था। (तस्वीर विचलित कर सकती है)
महिला का आधा धड़ चारपाई से दीवार की तरफ लटका हुआ था। सिर का आधा हिस्सा कट गया। चारपाई के नीचे खून फैला था। (तस्वीर विचलित कर सकती है)

चाय पीने के दौरान हुई थी दोनों में बहस

मतोड़ा थाना एसएचओ अचलाराम ढाका ने बताया- अर्जुन राम ने शुक्रवार सुबह 7.30 बजे पत्नी शांति (57) पर तलवार से हमला कर दिया। शांति का हाथ कटकर अलग हो गया। पहली नजर में यही लगता है कि चाय पीने के दौरान पति पत्नी में बहस हुई।

गुस्से में अर्जुन राम पत्नी पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। एक वार हाथ पर और दूसरा सिर पर किया। महिला का शव बिस्तर पर मिला। वह दीवार की तरफ चारपाई से लटकी हुई हालत में थी। चारपाई के नीचे खून फैला था। बिस्तर में कटा हुआ हाथ पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी पति ने तलवार से इतनी तेज प्रहार किया कि एक हाथ कलाई के पास से कटकर बिस्तर में गिर गया। चूड़ियां बिखर गईं। दूसरा प्रहार सिर पर किया। (तस्वीर विचलित कर सकती है)
आरोपी पति ने तलवार से इतनी तेज प्रहार किया कि एक हाथ कलाई के पास से कटकर बिस्तर में गिर गया। चूड़ियां बिखर गईं। दूसरा प्रहार सिर पर किया। (तस्वीर विचलित कर सकती है)

बहू पर नजर रखने की बात पर हुआ झगड़ा

प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि बेटे की पत्नी लोहावट स्थित घर में सास-ससुर के साथ ही रहती है। अर्जुन को बहू पर शक था। वह पत्नी से कहता था कि बहू पर नजर रखा करें। घर में ज्यादातर समय सास और बहू ही रहा करती थीं। अर्जुन खुद खेती किसानी करता था। शुक्रवार रात भी अर्जुन राम और शांति के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई थी। शनिवार सुबह फिर से बहस हुई तो गुस्से में अर्जुन राम ने इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी पति अर्जुन राम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
आरोपी पति अर्जुन राम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet