[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘समझ नहीं आ रहा सरकार को कौन सी आमदनी…’, गिफ्ट सिटी में शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने पर कांग्रेस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुजरातटॉप न्यूज़राज्य

‘समझ नहीं आ रहा सरकार को कौन सी आमदनी…’, गिफ्ट सिटी में शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने पर कांग्रेस

गुजरात सरकार ने शुक्रवार को गिफ्टी सिटी में शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया। वैश्विक कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा।

गुजरात : गुजरात के गिफ्टी सिटी में शराब  पर लगे प्रतिबंध को हटाने के फैसले पर सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस ने सरकार पर निशान साध कर कहा कि शराबबंदी के कारण गुजरात फल-फूल रहा था, आज भाजपा ने इसे बर्बाद करने का निर्णय लिया है। समझ नहीं आ रहा है कि कौन सी बड़ी आमदनी इनको दिख गई है या उन्हें इतना पैसा किसने दे दिया कि उन्होंने प्रतिबंध हटाने का फैसला कर लिया।

शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला
गौरतलब है, गुजरात सरकार ने शुक्रवार को गिफ्टी सिटी में शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया। वैश्विक कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि महात्मा गांधी के गृह राज्य होने के कारण गुजरात के गठन के बाद से यहां शराब के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और खपत पर प्रतिबंध है। गिफ्ट सिटी के अलावा राज्य के किसी अन्य क्षेत्र को कभी भी इस तरह की छूट नहीं दी गई है।

गुजरात हमेशा नशा और शराब से दूर रहा
इस पर गुजरात में कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत परेशान हूं कि महात्मा गांधी की जन्मस्थली होने के नाते गुजरात हमेशा नशा और शराब से दूर रहा है। आज गुजरात सरकार ने गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में शराबबंदी हटाने का फैसला किया है। लोग यहां शराब पीएंगे। इस तरह के फैसले से मेरे गुजरात को बड़ा नुकसान होने जा रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसी कौन सी बड़ी आमदनी इनको दिख गई या उन्हें इतना पैसा किसने दे दिया कि उन्होंने प्रतिबंध हटाने का फैसला कर लिया।’

भाजपा पैसे…
उन्होंने कहा कि पूरे गुजरात में भाजपा के हफ्ते चलते हैं। पैसे खाते हैं। प्रतिबंध होने के बावजूद नशे के पदार्थ उपलब्ध हैं। इस पर सख्त करनी चाहिए। शराबबंदी नीति को सख्त करने के बजाय वे पिछले दरवाजे से शराबबंदी को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। ये दुख की बात है।

पहले की सरकारें सख्त
गोहिल ने कहा कि गुजरात में जो पहले की सरकारें थी वो सख्त रहती थीं। शराबबंदी के कारण गुजरात फल-फूल रहा था। आज भाजपा सरकार ने इसे बर्बाद करने का फैसला लिया है। मांग करता हूं कि इस फैसले को वापस लिया जाना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin