[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकसित भारत संकल्प यात्रा: उपमुख्यमंत्री बोलीं- नौ वर्षों की विकास यात्रा ने स्थापित किए तरक्की के नए आयाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विकसित भारत संकल्प यात्रा: उपमुख्यमंत्री बोलीं- नौ वर्षों की विकास यात्रा ने स्थापित किए तरक्की के नए आयाम

विद्याधर नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। समारोह में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जनता को संबोधित किया।

उपमुख्यमंत्री : विगत नौ वर्षों की विकास यात्रा से देश ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए हैं। देश में आधारभूत संरचना का तेजी से सुदृढ़ीकरण और विस्तार हुआ है और व्यापार सुगम हुआ है। तकनीक के नए युग का सूत्रपात हुआ है तथा भारत वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरा है। यह कहना था राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का। वे शुक्रवार को विद्याधर नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि यह सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव का क्षण है कि हम सभी साथ मिलकर इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विकसित भारत के पथ पर कदम बढ़ा रहे हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के गौरवशाली नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा। इस यात्रा के बारे में उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ राज्य में शुरू हुई भारत संकल्प यात्रा 26 जनवरी 2024 तक राजस्थान की सभी ग्राम पंचायतों में जाएगी। देश का प्रत्येक नागरिक को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त, समर्थ और समृद्ध बनाना इस यात्रा का मूल उद्देश्य है।

दीया कुमारी ने आगे कहा कि यह यात्रा जन-जन को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभों से अवगत करा रही है। यात्रा के दौरान न सिर्फ आमजन को योजनाओं की जानकारी मिल रही है, बल्कि जो लोग किन्हीं कारणों से इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी इनसे जुड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उज्ज्वला योजना, जन-धन खातों, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं से महिलाओं का जीवन आसान हुआ है और उनका आर्थिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने राज्य के नागरिकों से अपील की कि हम सभी मिलकर विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाएं और विकसित भारत के सपने को साकार करने के साक्षी बनें। सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin