[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग बेटे के सामने मां की बेरहमी से पिटाई,VIDEO:फ्लैट से सामान निकाला, महिलाओं ने बाल पकड़ घसीटा, मुक्के बरसाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नाबालिग बेटे के सामने मां की बेरहमी से पिटाई,VIDEO:फ्लैट से सामान निकाला, महिलाओं ने बाल पकड़ घसीटा, मुक्के बरसाए

नाबालिग बेटे के सामने मां की बेरहमी से पिटाई,VIDEO:फ्लैट से सामान निकाला, महिलाओं ने बाल पकड़ घसीटा, मुक्के बरसाए

भिवाड़ी (अलवर) : भिवाड़ी की ओमेक्स पैनारोमा सोसायटी में शुक्रवार को एक बार फिर बुधवार की रात जैसा हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सोसायटी की कुछ महिलाओं ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना को लेकर महिला ने खुशखेड़ा थाने में मे मामला दर्ज कराया है।

सोसाइटी की महिलाओं ने महिला के बेटे के आगे उससे जमकर मारपीट की।
सोसाइटी की महिलाओं ने महिला के बेटे के आगे उससे जमकर मारपीट की।

लात घूसों से जमकर मारपीट
खुशखेड़ा थानाधिकारी हनुमान यादव ने बताया कि सोसायटी में रहने वाली मनीषा टोकस ने मामला दर्ज कराया है कि वह ओमेक्स सिटी में पिछले 4 सालों से रह रही है। बुधवार को सोसायटी के लोगों ने उसकी गैर मौजूदगी में उसका सामान बाहर निकालकर रख दिया। जब वह शाम को अपने घर पहुंची तो अनीता यादव और सोसायटी की अन्य महिलाओं ने उसे बाहर से भगा दिया। दो दिन तक वह बाहर भटकने के बाद शुक्रवार दोपहर 3 बजे वह अपना सामान लेने के लिए सोसायटी पहुंची। इसके बाद वह तीसरी मंजिल पर बने अपने फ्लैट में जैसे ही पहुंची और ताले को खोलने की कोशिश करने लगी तो वहां सोसायटी के गार्ड ने महिला का हाथ पकड़ कर दूर कर दिया। इस दौरान सोसायटी की अन्य महिलाएं आ गईं और उन्होने उसके 14 साल के बेटे के आगे उसके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वे उसे घसीटते हुए नीचे लेकर आ गईं। जहां उसके साथ लात-घूसों से मारपीट की।

महिला तीसरी मंजिल पर जैसे ही फ्लैट के पर पहुंची वहां से उसे घसीटते हुए महिलाएं नीचे ले आईं
महिला तीसरी मंजिल पर जैसे ही फ्लैट के पर पहुंची वहां से उसे घसीटते हुए महिलाएं नीचे ले आईं

नामजद मामला दर्ज
थानाधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी रिपोर्ट में अनीत यादव, ललिता यादव और शर्मिला यादव समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज कराया है। मनीषा ने गुरुवार को खुशखेड़ा थाने में सोसाइटी के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सहित एक महिला पर नाम जद मामला भी दर्ज करवाया था।

पीड़ित मनीषा का कहना है कि उसके शरीर पर कई जगहों पर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सोसायटी से बाहर ले आई। ना उसे उसका सामान मिला। ना ही उसे सामान चेक करने दिया।

सोसायटी के कंपाउंड में पीड़ित महिला से जमकर मारपीट की। - Dainik Bhaskar
सोसायटी के कंपाउंड में पीड़ित महिला से जमकर मारपीट की।

अवैध गतिविधि संचालित करने का आरोप
ऑमैक्स पैनोरमा सोसाइटी में आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष लाल सिंह यादव ने बताया कि महिला के पास सोसाइटी में रहने का कोई आधार नहीं है। ना तो फ्लैट का इसके पास रेंट एग्रीमेंट है और फ्लैट के मालिक ने महिला के खिलाफ कार्रवाई करने और फ्लैट खाली करने की अनुमति उनको दी हुई है। महिला अपने फ्लैट में अवैध संचालित करती है। जिससे सोसाइटी का माहौल खराब हो रहा है।

सोसायटी के बाहर ट्रैक्टर में महिला का सामान रखा हुआ है।
सोसायटी के बाहर ट्रैक्टर में महिला का सामान रखा हुआ है।

जानकारी के अनुसार महिला मनीष भिवाड़ी की एक प्लेसमेंट एजेंसी में काम करती है। वह यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली है। 4 साल पहले उसका पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ अकेली रहती थी।

मामले की जांच जारी
थाना अधिकारी हनुमान यादव ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। कल उसका मेडिकल कराया जाएगा। सोसायटी के लोग महिला पर अवैध गतिविधि संचालति करने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि महिला की ओर सोसायटी के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin