[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अशोक गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2024 के लिए ये है कांग्रेस का मेगा प्लान!


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़नई दिल्लीराजस्थानराज्य

अशोक गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2024 के लिए ये है कांग्रेस का मेगा प्लान!

Ashok Gehlot: राजस्थान समेत पांच राज्यों के चुनाव के बाद अब सभी दलों की नजर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

Ashok Gehlot: राजस्थान समेत पांच राज्यों के चुनाव के बाद अब सभी दलों की नजर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है. तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है, इसी कड़ी में एक राष्ट्रीय गठबंधन कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

दरअसल कांग्रेस विपक्षी मोर्चे के इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती यह है कि क्या कांग्रेस इस गठबंधन का नेतृत्व करेगी. हालांकि इस गठबंधन को और मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने एक राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है. जिसमें पार्टी के पांच सदस्यों की नियुक्ति की गई है, इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, मोहन प्रकाश जैसे नेता शामिल है तो वहीं मुकुल वासनिक को इस कमेटी का कन्वीनर बनाया गया है.

कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अशोक गहलोत को एक अहम जिम्मेदारी देकर केंद्र की सियासत में एडजस्ट करने की कोशिश की है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सचिन पायलट को भी केंद्र में ही जिम्मेदारी दी जाएगी या उन्हें राजस्थान में अहम पद मिलेगी.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet