[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हल्के पीले रंग में दिखेंगे स्वास्थ्य केंद्र:आयुष्मान आरोग्य मंदिर होगा नाम, झुंझुनूं में 451 केंद्र की होगी कलर ब्रांडिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हल्के पीले रंग में दिखेंगे स्वास्थ्य केंद्र:आयुष्मान आरोग्य मंदिर होगा नाम, झुंझुनूं में 451 केंद्र की होगी कलर ब्रांडिंग

हल्के पीले रंग में दिखेंगे स्वास्थ्य केंद्र:आयुष्मान आरोग्य मंदिर होगा नाम, झुंझुनूं में 451 केंद्र की होगी कलर ब्रांडिंग

झुंझुनूं : स्वास्थ्य केंद्र अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से पहचाने जाएंगे। केंद्रों के नाम और ब्रांडिंग में बदलाव की कवायद शुरू हो गई है। इनका रंग भी हल्का पीला होगा। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। सभी स्तर पर आरोग्यं परमं धनम् भी लिखा जाएगा। इसे लेकर केन्द्र व राज्य सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है।

सीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी ने बताया कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कल्याण केन्द्रों का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर किया जाएगा। इसके अलावा इन पर नियमानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व उप स्वास्थ्य केन्द्र भी अंकित होगा।

इस संबंध में सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों को ब्रांडिंग कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर 31 दिसम्बर तक फोटो को आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोर्टल पर अपलोड करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में कलर ब्रांडिंग का कार्य शुरू भी हो चुका है।

डांगी ने बताया कि जिले के कुल 451 शहरी व ग्रामीण चिकित्सा संस्थान का नाम बदलना है। इसमें से 338 सब सेंटर 109 पीएचसी व 4 अर्बन पीएचसी केन्द्र है। इनकी कलर ब्रांडिंग करवाई जा रही है। इन चिकित्सा संस्थानों की ब्रांडिंग अलग होने से स्वास्थ्य केन्द्रों को दूर से ही पहचाना जा सकेगा।

इससे आम मरीजों को उपचार स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा आमजन को जानकारी देने वाले साइन व फ्लैक्स बोर्ड भी बदले जाएंगे। पहले चरण के बाद अन्य वंचित स्थानों पर जहां पर सीएचओ नहीं है, वहां कार्य अगले चरण में शुरू होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet