[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CM भजनलाल ने धूलकोट में थड़ी पर बनाई चाय:स्वागत में उमड़े लोग, नारेबाजी की; काफिले की गाड़ियां भिड़ी, 4 घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाराजस्थानराज्य

CM भजनलाल ने धूलकोट में थड़ी पर बनाई चाय:स्वागत में उमड़े लोग, नारेबाजी की; काफिले की गाड़ियां भिड़ी, 4 घायल

CM भजनलाल ने धूलकोट में थड़ी पर बनाई चाय:स्वागत में उमड़े लोग, नारेबाजी की; काफिले की गाड़ियां भिड़ी, 4 घायल

दौसा : मुख्यमंत्री निर्वाचित होने के बाद भजनलाल पहली बार मंगलवार को जयपुर से अपने गृह क्षेत्र भरतपुर के दौरे पर निकले। सुबह 10 बजे सीएम का काफिला जयपुर से भरतपुर यात्रा के लिए निकला। दोपहर 12 बजे के करीब सीएम का काफिला दौसा पहुंचा। जहां दौसा शहर, मेहंदीपुर बालाजी चौराहा, सिकराय, बांदीकुई और महवा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल का स्वागत किया।

दौसा में कलेक्ट्रेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम पर फूल बरसाए। दौसा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभुदयाल शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम को माला पहनाई और साफा बांधा। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रतन तिवाड़ी, पूर्व सभापति राजकुमार जायसवाल, महेंद्र चांदा, उर्मिला जोशी, लोकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, आशा मीणा, महावीर डोई समेत कई कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी सीएम के साथ थे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला महवा से गुजरा तो इस तरह स्वागत किया गया। हर जगह भीड़ नजर आई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला महवा से गुजरा तो इस तरह स्वागत किया गया। हर जगह भीड़ नजर आई।

दौसा के मानपुर में सीएम ने बनाई चाय

दौसा के मानपुर इलाके से गुजरते हुए सीएम का काफिला धूलकोट गांव में चाय के होटल पर रुका। इस दौरान सीएम चायवाले मुंशीलाल गुर्जर की थड़ी पर पहुंचे। वहां उबलती चाय में चम्मच घुमाया और कुल्हड़ में फीकी चाय पिलाने का आग्रह किया। मुंशीलाल ने कहा- मुख्यमंत्री ने मेरी थड़ी पर आकर चाय पी, आज सीएम के दर्शन हो गए, उन्होंने घर आ कर सम्मान दिया। मुख्यमंत्री ने चाय बनाने पर धन्यवाद भी दिया।

थड़ी संचालक मुंशीलाल ने कहा- मुख्यमंत्री ने कुल्हड़ उठाया और बोले कि मुझे इसमें चाय देना। सीएम और कुछ लोगों ने फीकी चाय पी। बाकी लोगों ने शक्कर डलवाई। मुख्यमंत्री थड़ी पर 15-20 मिनट रुके। गरीब आदमी की भगवान सुनता है। जैसे शबरी के पास राम आए थे, ऐसे ही सीएम यहां आए।

जयपुर से भरतपुर जाते वक्त दौसा के मानपुर में एक चाय की थड़ी पर रुके सीएम ने कुल्हड़ में चाय पी और थड़ी संचालक मुंशीलाल से बात की।
जयपुर से भरतपुर जाते वक्त दौसा के मानपुर में एक चाय की थड़ी पर रुके सीएम ने कुल्हड़ में चाय पी और थड़ी संचालक मुंशीलाल से बात की।

जिले के संगठन प्रभारी भी रह चुके

सीएम भजनलाल शर्मा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व महामंत्री रहते हुए दौसा जिले के संगठन प्रभारी भी रह चुके हैं। पिछले दिनों में उन्होंने कई दौरे करते हुए संगठन में जान फूंकने का काम किया था। इसके साथ ही चुनाव से पहले जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर टीम को सक्रिय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ऐसे में जिले के अधिकांश पदाधिकारियों से उनके सीधे संपर्क होने के कारण स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया।

रास्ते में इस तरह हुआ स्वागत…

दौसा में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते मुख्यमंत्री।
दौसा में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते मुख्यमंत्री।
दौसा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
दौसा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

काफिले में शामिल 4 कारें भिड़ीं

दौसा में मानपुर चौराहे से मेहंदीपुर बालाजी मोड़ की तरफ जाते वक्त मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल 4 कारें भिड़ गईं। हादसा ठीकरिया चौराहे के पास हुआ। कार सवार चार लोग मामूली घायल हुए, जिन्हें मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल हनीफ ने बताया- हम पहाड़ी (भरतपुर) से सीएम भजनलाल के काफिले में शामिल होने आए थे। हमारी कार काफिले के साथ चल रही थी। सिकराय में हमारी कार काफिले में शामिल दूसरी कार से टकरा गई। हम तीन लोग घायल हो गए।

एक अन्य ने बताया- हम मानपुर से कार लेकर काफिले में शामिल हुए थे। आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे हमारी कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।

ठीकरिया के पास सीएम के काफिले में शामिल 4 गाड़ियां आपस में भिड़ गई। इसमें चार लोग घायल हो गए।
ठीकरिया के पास सीएम के काफिले में शामिल 4 गाड़ियां आपस में भिड़ गई। इसमें चार लोग घायल हो गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet