नगरीय निकाय क्षेत्र के कार्यों व योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा, दिए निर्देश
नगरीय निकाय क्षेत्र के कार्यों व योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा, दिए निर्देश
नीमकाथाना : नगरीय निकाय के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने शहरी निकायों के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की । विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने योजनाओं में लाभार्थियों को जोड़ने के कार्य में प्रगति लाने एवं अगली बैठक में सभी तैयारी के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में चलाई जाने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभावी क्रियान्वन के लिए रूपरेखा तैयार करने एवं आपसी समन्वय से यात्रा को सफल बनाने के निर्देश दिए । उन्होंने अधिकारियों से अधिक से अधिक आमजन को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक में नीमकाथाना नगर परिषद आयुक्त रघुवीर वर्मा, अजीतगढ़ ईओ मोनिका सोलंकी, खेतड़ी ईओ ऋषि देव ओला, उदयपुरवाटी ईओ वर्षा चौधरी, श्रीमाधोपुर ईओ नरेंद्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043893


