पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला की श्रद्धांजलि सभा:लोगों ने स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, जीवन से प्रेरणा लेने का लिया संकल्प
पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला की श्रद्धांजलि सभा:लोगों ने स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, जीवन से प्रेरणा लेने का लिया संकल्प
चिड़ावा : चिड़ावा के समीप अरडावता में किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समाधि स्थल पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में ओला के पुत्र और पूर्व परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला, सरजीत ओला, उपदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, पिलानी विधायक पित राम काला, पूर्व जिला प्रमुख डॉ. राजबाला ओला, पंचायत समिति सदस्य अमित ओला, आकांक्षा ओला सहित ओला परिवार के सदस्यों ने सबसे पहले शीशराम ओला स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर नमन किया और ओला के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी, झुंझुनूं नगरपरिषद सभापति नगमा बानो, पूर्व प्रधान इंद्रा डूडी, पूर्व चेयरमैन तालिब हुसैन, महेंद्र झाझडिया, मोहर सिंह सोलाना, जिप सदस्य डॉ. विनिता रणवा सहित बड़ी संख्या में राज नेताओं, विशिष्ट जनों ने ओला को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044234


