[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो कार्रवाई : आईजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो कार्रवाई : आईजी

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो कार्रवाई : आईजी

खेतड़ी : खेतड़ी में विधानसभा चुनाव में हुए झगड़ों के बाद गुरुवार को सीकर रेंज आईजी ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने थाने में जनप्रतिनिधियों व पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में शांति कायम करने की अपील की।

सीकर रेंज आईजी सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि खेतड़ी विधानसभा के चुनाव के दौरान 25 नवंबर को संजय नगर पंचायत के बड़वाला बूथ पर दो पक्षों में वोटिंग को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में 36 जनों के खिलाफ जानलेवा हमला, एससी-एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मामले भी दर्ज करवाए गए हैं। इसके बाद कुछ असामाजिक व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर माहौल खराब करने का प्रयास किया, जिससे शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर अपने समर्थकों को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालने नहीं डालने की बात कही । उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आने वाला है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास में पाया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में आपसी भाईचारे की मिसाल को पेश करते हुए उन्होंने प्रत्याशियों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कार्यकर्ताओं को अपील जारी करने की बात कही है। पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की जा रही है। चुनाव परिणाम के दिन डीजे के साथ कोई हुड़दंग व शांति व्यवस्था भंग करता पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

बैठक के बाद डीएसपी सतीश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस, आरएसी व क्यूआरटी के जवानों की ओर से खेतड़ी व बबाई क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। बैठक में एसपी अनिल बेनीवाल, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, बसपा प्रत्याशी मनोज कुमार घुमरिया, भाजपा नेत्री पूनम धर्मपाल, डीएसपी सतीश वर्मा, सीआई आसाराम गुर्जर, बबाई थानाधिकारी सरदारमल यादव, मेहाड़ा थानाधिकारी किरण सिंह यादव, एडवोकेट महिपाल दौराता व शीशराम सैनी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet