[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रशासन चुनाव में रहा व्यस्त, अतिक्रमियों ने पहाड़ की तलहटी में कर लिया अतिक्रमण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रशासन चुनाव में रहा व्यस्त, अतिक्रमियों ने पहाड़ की तलहटी में कर लिया अतिक्रमण

प्रशासन चुनाव में रहा व्यस्त, अतिक्रमियों ने पहाड़ की तलहटी में कर लिया अतिक्रमण

झुंझुनूं : प्रशासन के चुनाव में व्यस्त रहने का शहर में अतिक्रमियों ने फायदा उठाते हुए सार्वजनिक जमीन पर पक्का निर्माण कर लिया। यह सब शहर के नेहरा पहाड़ की तलहटी क्षेत्र में हुआ। दरअसल पिछले महीने आचार संहिता लगने से प्रशासन चुनावी तैयारियों में लग गया। इससे अन्य कामों पर ध्यान नहीं दिया। इसका फायदा उठाते हुए अतिक्रमियों ने शहर की बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया।

शहर के आजम नगर नेहरा पहाड़ी की तलहटी व लाल पहाड़ी क्षेत्र में दिनरात पक्का निर्माण शुरू कर दिया। यकायक एक दूसरे को देखकर लोग पक्का निर्माण शुरू कर दिया। इससे शहर के अंदर स्थित पहाड़ी के पास महंगी जमीन पर कई स्थानों पर पक्का निर्माण हो गया। कई भूमाफिया झुग्गी बस्ती में रहने वालों को आवास दिलाने का लालच देकर वहां अपना कब्जा जमाने का प्रयास करने लगे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने से अतिक्रमियों के हौसले बुलंद हो रहे है। नेहरा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति भी अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार प्रशासन को ज्ञापन दे चुकी है।

शहर के अंदर होने से बेशकीमती है जमीन

यह जमीन शहर के अंदर होने से कीमती है। इस कारण भूमाफियाओं की इस जमीन पर काफी समय से नजर है। कई भूमाफिया पहले कच्चा अतिक्रमण करवा कर मौका मिलते ही पक्का अतिक्रमण करवा चुके है। लालपहाड़ी से प्रशासन ने हटाए थे कई पक्के अतिक्रमण भूमाफियाओं ने शहर की लालपहाड़ी क्षेत्र में काफी दूरी में अतिक्रमण कर लिया था। तत्कालीन एसडीएम ने बड़े पैमाने पर पक्के अतिक्रमण हटाए थे। प्रशासन लाल पहाड़ी और नेहरा पहाड़ी क्षेत्र में कई बार अतिक्रमण हटा चुका है। अब चुनाव में व्यक्त रहने का फायदा उठाते हुए पक्के निर्माण किए जा रहे है।

पहाड़ की तलहटी में अतिक्रमण व पक्के निर्माण की हमें जानकारी नहीं है। अतिक्रमण हुआ है तो हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

– सुरेंद्र सिंह चौधरी, तहसीलदार

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77