[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवती को अश्लील वीडियो के आधार पर किया ब्लैकमेल:खाते में करवाए पैसे ट्रांसफर, परेशान होकर युवक के खिलाफ थाने में दर्ज करवाया मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमजोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवती को अश्लील वीडियो के आधार पर किया ब्लैकमेल:खाते में करवाए पैसे ट्रांसफर, परेशान होकर युवक के खिलाफ थाने में दर्ज करवाया मामला

युवती को अश्लील वीडियो के आधार पर किया ब्लैकमेल:खाते में करवाए पैसे ट्रांसफर, परेशान होकर युवक के खिलाफ थाने में दर्ज करवाया मामला

जोधपुर : जोधपुर ग्रामीण के बोरुंदा थाने में एक युवती ने युवक के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस से मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

थाने में दी रिपोर्ट में युवती ने बताया वो खुद दिव्यांग है वहीं उसके पिता मजदूरी करते हैं। आरोप लगाया कि उसके मोबाइल नंबर पर जुलाई 2023 में नरेंद्र छाबा नाम के युवक ने उसका एडिट किया हुआ वीडियो भेजा और कहा कि खाते में जितना पैसा है डाल दे नहीं तो वीडियो को वायरल कर बदनाम कर दूंगा। इसके चलते वह डर गई।

दिव्यांग होने के चलते उसके खाते में पेंशन के पैसे आते हैं युवक के डर से उसने उसके बताए मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिए। अलग-अलग तारीख पर युवक के बताए नंबरों पर 31 हजार 320 रुपए ट्रांसफर किए। इसके बावजूद युवक की ओर से धमकियां दी जा रही है। कई दिनों तक डर के मारे घरवालों को नहीं बताया। आखिरकार परेशान होकर पिता को जानकारी दी। बाद में पिता के साथ थाने पहुंचकर युवती ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने अब युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77