[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएम सहित 26 मंत्री मैदान में:मुरारीलाल की सीट पर सबसे ज्यादा 5% मतदान घटा, रामलाल की मांडल में सर्वाधिक 4% बढ़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएम सहित 26 मंत्री मैदान में:मुरारीलाल की सीट पर सबसे ज्यादा 5% मतदान घटा, रामलाल की मांडल में सर्वाधिक 4% बढ़ा

सीएम सहित 26 मंत्री मैदान में:मुरारीलाल की सीट पर सबसे ज्यादा 5% मतदान घटा, रामलाल की मांडल में सर्वाधिक 4% बढ़ा

Rajasthan Election 2023 : सीएम अशोक गहलोत सहित चुनाव मैदान में उतरे 26 मंत्रियों में से 18 की सीटों पर वोटिंग घटी ताे 8 पर बढ़ी है। मुरारीलाल मीणा की दौसा सीट पर सर्वाधिक 4.88% ताे राजेंद्र सिंह यादव की कोटपूतली व महेंद्र सिंह की बागीडोरा पर सबसे कम 0.06% मतदान घटा। सीएम सहित 13 मंत्रियों की सीटों पर 1% तक मतदान घटा है। रामलाल की मांडल सीट पर सर्वाधिक 3.91% ताे विश्वेंद्र की डीग कुम्हेर सीट पर सिर्फ 0.05% मतदान बढ़ा।

प्रदेश वोटिंग बढ़ने पर एंटी इनकंबेंसी का ट्रेंड रहता है। हालांकि 3 दिसंबर को आने वाले नतीजे बताएंगे कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा, लेकिन मतदान के ट्रेंड ने मंत्रियों की धड़कनें बढ़ा जरूर दी हैं। सीएम की सरदारपुरा सीट पर वोटिंग 1.27% घटी है। पिछली बार 66.95% मतदान हुआ था, इस बार 65.68%। मंत्री शांति धारीवाल की सीट पर भी वोटिंग घटी है। मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, परसादीलाल मीणा, गोविंदराम और मेघवाल की सीटों पर मतदान बढ़ा है।

उम्मीद जीत की…पर 3 दिसंबर को जो फैसला आएगा स्वीकार होगा : सीएम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने की उम्मीद है। जो खबरें आ रही हैं वो यही कह रही हैं, बाकी 3 तारीख को जो फैसला आएगा विनम्रता से स्वीकार करेंगे।

गहलोत-धारीवाल-कल्ला-ममता सहित 13 मंत्रियों की सीट पर 1% तक घटा मतदान

30 मंत्रियों में से 3 मैदान में नहीं, 1 निष्कासित शिवसेना प्रत्याशी

गहलोत सरकार में 30 मंत्री थे। लालचंद कटारिया, हेमाराम चौधरी ने चुनाव नहीं लड़ा। डॉ. महेश जोशी का टिकट काटा ताे राजेंद्र गुढ़ा को निष्कासित कर दिया गया। गुढ़ा शिवसेना से मैदान में हैं।

विधानसभा स्पीकर सहित 2 पूर्व स्पीकर भी मैदान में, जोशी की नाथद्वारा सीट पर 2.39% मतदान बढ़ा

मौजूदा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी व दो पूर्व स्पीकर दीपेंद्र सिंह शेखावत और कैलाश मेघवाल भी मैदान में हैं। जोशी की नाथद्वारा और भाजपा से निष्कासित मेघवाल की शाहपुरा सीट पर वोट प्रतिशत में बढ़त हुई है। शेखावत की श्रीमाधोपुर सीट पर वोट प्रतिशत घटा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77