[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भयमुक्त होकर करें मतदान:पुलिस ओर अर्द्धसैनिक बलों ने बोर्डर एरिया में निकाला फ्लैग मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भयमुक्त होकर करें मतदान:पुलिस ओर अर्द्धसैनिक बलों ने बोर्डर एरिया में निकाला फ्लैग मार्च

भयमुक्त होकर करें मतदान:पुलिस ओर अर्द्धसैनिक बलों ने बोर्डर एरिया में निकाला फ्लैग मार्च

पचेरीकलां : पचेरीकलां थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने आमजन से भय मुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। इस दौरान सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशील मतदान केंद्रों की पूरी जानकारी हासिल कर उन पर विशेष सख्ती बरती जा रही है।

बॉर्डर एरिया में चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां पुलिस के हथियारबंद जवान तैनात कर प्रत्येक वाहनों की गहनता से जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस व सीआईएसएफ की टुकड़ी ने थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव चुड़ीना, भालोठ, शिवपुरा, कांकड़ा, ढाणी सम्पत सिंह, नावता, पचेरीकलां, मेघपुर, पांथरौली, पथाना, रायपुर अहिरान, सांतोर, घसेड़ा, ढाणी भालोठ सहित विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी फ्लैग मार्च निकालकर चुनाव के दौरान शांति बनाने का आह्वान किया। इसके अलावा कलेक्टर बचनेश अग्रवाल और एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने चुनाव को लेकर हरियाणा सीमा पर बने चेक पोस्टों का निरीक्षण किया और मतदान दिवस के दौरान विशेष सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर डीएसपी गोपाल सिंह ढाका, थानाधिकारी रणजीत सिंह, एएसआई कैलाश चंद्र, नरेश कुमार, राजकुमार, राकेश और सुनील सिंह मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62