[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर-घर प्रचार, चुनाव का हाईटेक तरीका अपना रहे प्रत्याशी:क्षेत्र में बहा रहे पसीना, मतदाताओं को रिझाने का प्रयास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर-घर प्रचार, चुनाव का हाईटेक तरीका अपना रहे प्रत्याशी:क्षेत्र में बहा रहे पसीना, मतदाताओं को रिझाने का प्रयास

घर-घर प्रचार, चुनाव का हाईटेक तरीका अपना रहे प्रत्याशी:क्षेत्र में बहा रहे पसीना, मतदाताओं को रिझाने का प्रयास

झुंझुनूं : विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन रह गए है। चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचल भी अब तेज हो गई है। ऐसे में झुंझुनूं में चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे नेता अब जमकर पसीना बहा रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए घर-घर जनसंपर्क के साथ ही हाईटेक प्रचार का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया व वॉयस कॉल के साथ तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

इससे जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर मुकाबला रोचक होता दिखाई दे रहा है। आंकड़ों के अनुसार झुंझुनूं जिले में कुल 17 लाख 93 हजार मतदाता हैं। जो विधानसभा चुनाव का परिणाम तय करेंगे।

23 नवंबर की शाम को थमेगा प्रचार

चुनाव आयोग के नियमानुसार प्रत्याशी 23 नवम्बर तक रैली, सभा सहित अन्य आयोजन कर सकेंगे। इसी दिन शाम 5 बजे बाद प्रचार-प्रसार थम जाएगा। इसके बाद नेता केवल घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। इस लिहाज से राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के पास महज कुछ ही दिन का समय बचा है।

मतदाताओं को रिझाने का प्रयास

दिवाली के साथ ही चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई थी। त्योहार पर 2-3 दिन तक राम-राम के बहाने नेताजी अपना प्रचार-प्रसार करने में जुटे रहे। वहीं, जिन क्षेत्रों में दिवाली पर मतदाताओं से मुलाकात नहीं हो सकी, वहां समय की नजाकत को देखते हुए अब जनसभाओं का आयोजन कर मतदाताओं को रिझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

वॉयस मैसेज का सहारा

पिछले कुछ वर्षों से चुनाव प्रचार में समय के साथ कुछ बदलाव आए हैं। राजनीतिक दल और प्रत्याशी अब चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह से सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर वीडियो व मीम्स बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा आईटी और सोशल मीडिया एक्सपर्ट की सेवाएं ली जा रही है। इससे चुनाव प्रचार अब पूरी तरह से हाईटेक हो गया है।

फैक्ट फाइल

कुल मतदाता- 17 लाख 93 हजार

पुरुष मतदाता- 9 लाख 37 हजार

महिला मतदाता- 8 लाख 54 हजार

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet