[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थानों के कामकाज पर लगेगा ब्रेक:रोजमर्रा के जरूरी कामकाज ही हो पाएंगे, चार- पांच दिन ड्यूटी में व्यस्त रहेगी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

थानों के कामकाज पर लगेगा ब्रेक:रोजमर्रा के जरूरी कामकाज ही हो पाएंगे, चार- पांच दिन ड्यूटी में व्यस्त रहेगी पुलिस

थानों के कामकाज पर लगेगा ब्रेक:रोजमर्रा के जरूरी कामकाज ही हो पाएंगे, चार- पांच दिन ड्यूटी में व्यस्त रहेगी पुलिस

झुंझुनूं : विधानसभा चुनाव से तीन चार दिन पहले थानों के कामकाज पर ब्रेक लग जाएगा। सिर्फ रोजमर्रा के जरूरी कामकाज हो पाएंगे। क्योकि विधानसभा चुनाव में सुरक्षा इंतजामों में पुलिस पूरी तरह से व्यस्त हो चुकी है। चुनाव से तीन-चार दिन पहले पुलिस थाने लगभग सभी पुलिस जवान चुनाव ड्यूटी व्यस्त हो जाएंगे। ऐसे में थानों में लंबित मुकदमों के निस्तारण पर ब्रेक लगना तय है।

इस दौरान थानों में केवल जरुरी कामकाज ही किए जा सकेंगे। जिले में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव कराने के लिए पुलिस की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी थाना इलाकों में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी और पाबंदी की कार्रवाई की जा रही हैं। इसके अलावा चुनाव के दौरान ज्यादा से ज्यादा एक्साइज, आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट आदि के तहत कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस की व्यस्तता अभी से बढ़ गई है, जिससे थानों में दर्ज मुकदमों में अनुसंधान नहीं हो पा रहा है।

पांच दिन थानों में नहीं रहेगा स्टाफ

पुलिसकर्मियों की 21 नवम्बर से चुनाव ड्यूटी शुरू हो जाएगी। सभी थानों में एसएचओ के अलावा पांच-छह पुलिसकर्मी छोड़े जाएंगे। बाकी स्टाफ को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया जाएगा। जिसके चलते सभी थाने खाली हो जाएंगे। इसके बाद थानों में केवल रोजमर्रा के जरूरी कामकाज ही हो पाएंगे। मुकदमों में अनुसंधान और गिरफ्तारी पर ब्रेक लग जाएगा। चुनाव ड्यूटी पूरी कर पुलिस स्टाफ 26 नवम्बर से ही थानों में लौटेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62