[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंटरनेशनल पुष्कर फेस्टिवल में 7 करोड़ का घोड़ा:मिनरल वाटर पीता है, डेली 15 लीटर देसी गाय का दूध और 10 किलो चना-दाल खुराक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंटरनेशनल पुष्कर फेस्टिवल में 7 करोड़ का घोड़ा:मिनरल वाटर पीता है, डेली 15 लीटर देसी गाय का दूध और 10 किलो चना-दाल खुराक

इंटरनेशनल पुष्कर फेस्टिवल में 7 करोड़ का घोड़ा:मिनरल वाटर पीता है, डेली 15 लीटर देसी गाय का दूध और 10 किलो चना-दाल खुराक

पुष्कर : अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा फ्रेजेंड​​​​​ चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके ओनर का दावा है कि घोड़े की कीमत 7 करोड़ रुपए तक लगाई गई है। फ्रेजेंड की रोजाना 15 लीटर गीर गाय का दूध, 5 किलो चना और 5 किलो दाल की खुराक है। फ्रेजेंड सिर्फ मिनरल वाटर पीता है। घोड़े के मालिक युवराज जडेजा ने बताया कि फ्रेजेंड 4 साल का है और पिछले डेढ़ साल से उनके साथ है है। इसकी देखभाल के लिए चार लोग हमेशा इसके साथ रहते हैं।

जमींदार और ब्रोकर गुजरात के रहने वाले युवराज ने बताया कि फ्रेजेंड के रखरखाव पर ढाई से तीन लाख रुपए प्रति माह खर्च होता है। राजस्थानी नस्ल का मशहूर घोड़ा रूही इसका पिता है, तो मां रत्नागिरी है। फ्रेजेंड अब तक गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। आज तक उसे किसी भी घोड़े ने नहीं हराया है।

मेले में लाया गया घोड़ा जिसका नाम फ्रेजेंड है।
मेले में लाया गया घोड़ा जिसका नाम फ्रेजेंड है।

पशु मेले में अब तक 5 हजार से ज्यादा पशुओं की आवक हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 3503 ऊंट शामिल हैं। इसके अलावा 1930 अश्व वंश आए हैं। एक भैंसा आया है। अब तक कोई गोवंश नहीं आया है। 124 घोड़े राजस्थान के बाहर से है। इन सब के बीच 7 करोड़ की कीमत का मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा चर्चा में बना हुआ है। जिसे देखने आमजन के साथ साथ पर्यटक भी पहुंच रहे हैं।

64 इंच लंबा, 350 किलो वजन
जडेजा ने बताया कि फ्रेजेंड को रोजाना 15 लीटर गीर गाय का दूध (5 लीटर सुबह, 5 लीटर दोपहर और 5 लीटर शाम को), 5 किलो चना और 5 किलो दाल खिलाई जाती है। इसे केवल मिनरल वाटर पिलाया जाता है।

फ्रेजेंड 64 इंच लंबा और 350 किलो वजनी है।
फ्रेजेंड 64 इंच लंबा और 350 किलो वजनी है।

रॉल्स रॉयस कार से महंगा घोड़ा
जडेजा ने कहा कि इसकी खासियतों की वजह से अब तक इसकी कीमत 7 करोड़ रुपए तक लगाई गई है, जो हाल ही में लॉन्च हुई लग्जरी गाड़ी रॉल्स रॉयस घोस्ट से ज्यादा है। जडेजा बताते हैं कि फिलहाल इस घोड़े को बेचने का उनका कोई मन नहीं है। वे इसे पहली बार पुष्कर मेले में प्रतियोगिताओं में भाग दिलवाने लाए हैं।

फ्रेजेंड के आने-जाने के लिए एंबुलेंसनुमा वाहन है। जिसमें 4 सहायकों के साथ सफर करता है।
फ्रेजेंड के आने-जाने के लिए एंबुलेंसनुमा वाहन है। जिसमें 4 सहायकों के साथ सफर करता है।

घोड़े को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए विशेष एंबुलेंस की तरह गाड़ी है। घोड़े के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए 24 घंटे एक डॉक्टर भी तैनात रहता है।

युवराज जडेजा ने बताया कि घोड़े की लंबाई के कारण इस गाड़ी को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। जिससे वो आरामदायक सफर कर सके। मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि शुक्रवार को 1046 ऊंट और 328 घोड़े पहुंचे है।

पर्यटकों ने उठाया कैमल सफारी का लुत्फ
पशु मेले के लिए विदेशी पर्यटकों के आने का क्रम भी जारी है। पुष्कर के रेतीले धोरों में पहुंचकर ऊंट के करतब को कैमरे में कैद करते दिखाई दिए। वहीं, रेतीले टीबों में मेला होने से विदेशी कैमल सफारी पर मेले का लुत्फ उठा रहे हैं।

इस दौरान रेत के धोरों में सनसेट के नजारे भी कैद किए। पशुपालन विभाग की ओर से पुष्कर मेले में आने वाले पशुओं के लिए 19 से 23 नवंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं होगी।

सिंगर अमित मिश्रा की बॉलीवुड नाइट 26 को
पर्यटन विभाग की ओर से पुष्कर मेले का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड नाइट का आयोजन 26 नवंबर को शाम 7 बजे मेला मैदान में किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा लाइव कंसर्ट में अपनी जुदाई आवाज की सुर सरिता बहाएंगे।

पुष्कर मेले का समापन 27 नवंबर को सुबह 9.30 बजे मेला मैदान में होगा। इस दौरान विभिन्न प्रस्तुतियों के साथ विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। तथा शाम को 6 बजे सरोवर के घाटों पर महाआरती का आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62