[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में भट्टे पर लेबर को बनाया बंधक:कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन, मालिक और ठेकेदार पर मारपीट का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में भट्टे पर लेबर को बनाया बंधक:कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन, मालिक और ठेकेदार पर मारपीट का आरोप

खेतड़ी में भट्टे पर लेबर को बनाया बंधक:कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन, मालिक और ठेकेदार पर मारपीट का आरोप

ठाठवाड़ी : खेतड़ी के ठाठवाड़ी गांव में ईंट भट्टे पर यूपी से मजदूरी करने आई लेबर को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर परेशान होकर पीड़ित के परिजनों ने शुक्रवार शाम को एसडीएम ऑफिस के आगे धरना देकर विरोध जताया।

यूपी के बरेनिया जिला बदायूं निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि वह ढाई माह पहले अपने परिवार सहित ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी करने के लिए ठाठवाड़ी के मनोज ईट भट्टे पर आए थे। इसके कुछ दिन बाद ही भट्टे के मालिक ने उनको बंधक बना लिया। साथ ही कहीं आने-जाने भी नहीं दिया जा रहा है।

पीड़ित अखिलेश ने बताया कि उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है। करीब 15 दिन पहले जब उसने पत्नी की सोनोग्राफी करवाने के लिए एक हजार रुपए की मांग की तो मालिक व ठेकेदार ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह रात को वहां से निकलकर अपने गांव चला गया। गांव जाने के बाद उसने अपने परिवार को आपबीती बताई।

जिस पर अखिलेश का भांजा अनिल कुमार 50 हजार रूपए लेकर ईंट भट्टे पर पहुंचा और मुनीम को जमा कराए। इसके बाद भट्टे के मालिक की ओर से 25 हजार रूपए की और डिमांड की गई।

जिस पर गुरुवार को नीमकाथाना कलेक्टर से मिलकर पत्नी और दो बेटियों को छुड़वाने की गुहार लगाई। जिस पर कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने खेतड़ी एसडीएम को आवश्यक जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस संबंध में एसडीएम ने नायब तहसीलदार और लेबर इंस्पेक्टर की एक टीम बनाकर मौके पर भेजा।

पीड़ित ने बताया कि प्रशासन ने मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई और मौके पर गई टीम ने मामले को दबाने का प्रयास किया। जिससे परेशान होकर उन्होंने उपखंड कार्यालय के सामने नारेबाजी कर धरना दिया। पीड़ित ने बताया कि प्रशासन को शिकायत करने के बाद ईंट भट्ठे के मालिक व ठेकेदार की ओर से धमकियां दी जा रही हैं, जिसको लेकर उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में नायब तहसीलदार पदमसिंह ने कहा कि ईंट भट्टे पर मजदूरों को बंधक बनाने जैसी कोई बात नहीं थी। आपस में मजदूरी के रूपयों को लेकर विवाद था, जिसका मौके पर निस्तारण करवाकर मजदूरों को वाहन की व्यवस्था कर उनके घर भिजवा दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62